1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सिद्धू का गुनहगार मैं, उनके बयान की टाइमिंग गलत: हरीश रावत

सिद्धू का गुनहगार मैं, उनके बयान की टाइमिंग गलत: हरीश रावत

 Reported By: Vijai Laxmi @vijai_laxmi
 Published : Jun 23, 2021 12:46 pm IST,  Updated : Jun 23, 2021 12:46 pm IST

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू की शिकायत वाजिब है और उनका गुनहगार मैं हूं, पार्टी के अंदर उनकी क्षमता का उपयोग हो।

सिद्धू का गुनहगार मैं, उनके बयान की टाइमिंग गलत: हरीश रावत- India TV Hindi
सिद्धू का गुनहगार मैं, उनके बयान की टाइमिंग गलत: हरीश रावत Image Source : PTI

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू की शिकायत वाजिब है और उनका गुनहगार मैं हूं, पार्टी के अंदर उनकी क्षमता का उपयोग हो। हरीश रावत ने यह भी कहा कि सिद्धू के बयान की टाइमिंग गलत है। हरीश रावत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर घमासान मचा हुआ है।

हरीश रावत ने कहा- 'नवजोत सिद्धू पार्टी के लिए बहुत उपयोगी व्यक्ति हैं, उनकी क्षमता और जोश के तथा उनके प्रति जो लोगों को धारणा है उसका पार्टी जरूर उपयोग करेगी, नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी में हैं और पार्टी को पूरा हक है कि उनकी विशेषता का भरपूर उपयोग करे। अभी तक उनकी जो शिकायत है वो वाजिब है और उसका जो मुख्य गुनहगार मैं हूं, लेकिन मैं चाहूंगा कि उनकी क्षमता का उपयोग हो और उसके लिए हम रास्ता निकालेंगे।

हरीश रावत ने कहा-नवजोत सिंह सिद्धू अपनी लोकप्रियता के प्राइम पर हैं और इस समय उनको जो भी रोल दिया जाएगा उसको वो विशिष्ट बना देंगे। सिद्धू के लिए हम चाहते हैं कि वो पार्टी के लिए महत्वपूर्ण काम करें और भविष्य में पंजाब और कांग्रेस के लिए मजबूत स्तंभ बनें। रावत ने कहा-'जब आप ऊंचे मुकाम की तरफ बढ़ते हैं तो आपको उसके लिए धैर्य समय सब चीजों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है, ठीक तरीके से पहचान करनी पड़ती है, मुझे उनका बयान की टाइमिंग ठीक नहीं लगी।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत