1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पुडुचेरी के CM ने की उप-राज्यपाल किरण बेदी की तारीफ, जानिए क्या कहा

पुडुचेरी के CM ने की उप-राज्यपाल किरण बेदी की तारीफ, जानिए क्या कहा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2018 03:54 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 03:54 pm IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ मुद्दों पर “मतभेदों’’ के बावजूद बेदी ने नए साल के दौरान यहां बड़ी संख्या में...

kiran bedi and narayansamy- India TV Hindi
kiran bedi and narayansamy

पुडुचेरी: उप-राज्यपाल किरण बेदी और पुडुचेरी सरकार के बीच कई मुद्दों को लेकर अक्सर होने वाली खींचतान के उलट, मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने यहां नए साल के जश्न के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने में “सहयोग” के लिए बेदी का शुक्रिया अदा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ मुद्दों पर “मतभेदों’’ के बावजूद बेदी ने नए साल के दौरान यहां बड़ी संख्या में आए पर्यटकों को देखते हुए कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों में सहयोग किया है।

उन्होंने कल संवाददाताओं से कहा, “नए साल के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी प्रबंधनों में पुलिस और सरकार के साथ किए गए सहयोग के लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं।”

नारायणसामी ने कहा कि वह इस संबंध में बेदी द्वारा निभाई गई “सक्रिय” भूमिका को स्वीकार करते हैं और उसकी सराहना करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत