1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. यदि लोगों को इंसाफ नहीं मिलेगा तो सचिवालय के बाहर भी बैठूंगा: महाराष्ट्र मंत्री

यदि लोगों को इंसाफ नहीं मिलेगा तो सचिवालय के बाहर भी बैठूंगा: महाराष्ट्र मंत्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 06, 2020 02:42 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 02:42 pm IST

महाराष्ट्र के जल संसाधन राज्यमंत्री बच्चू काडू ने कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो वह लोगों की शिकायतों का निवारण करने के लिए सचिवालय के बाहर बैठने से नहीं हिचकेंगे।

Will sit outside secretariat if people don't get justice...- India TV Hindi
Will sit outside secretariat if people don't get justice says Maharashtra Minister

अमरावती: महाराष्ट्र के जल संसाधन राज्यमंत्री बच्चू काडू ने कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो वह लोगों की शिकायतों का निवारण करने के लिए सचिवालय के बाहर बैठने से नहीं हिचकेंगे। यहां सर्किट हाऊस में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए निर्दलीय विधायक ने कहा कि उनका मानना है कि बिना चैम्बर या आवास के भी इंसाफ किया जा सकता है।

काडू ने कहा, ‘‘मेरी प्रतिबद्धता लोगों के प्रति है। यदि ऐसी शिकायतें आती हैं कि मंत्रालय (सचिवालय) में लोगों के काम नहीं किए जाते हैं, तो मैं बाहर भी बैठूंगा और सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें इंसाफ मिले।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत