1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. छत्तीसगढ़: ओल्ड पेंशन स्कीम मामले को लेकर सीएम बघेल ने कह दी ये बड़ी बात, बेहद जरूरी है जानना

छत्तीसगढ़: ओल्ड पेंशन स्कीम मामले को लेकर सीएम बघेल ने कह दी ये बड़ी बात, बेहद जरूरी है जानना

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 31, 2022 04:52 pm IST,  Updated : Dec 31, 2022 05:08 pm IST

ओल्ड पेंशन स्कीम एक बड़ा मुद्दा रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने इसको लेकर कहा है कि कल हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में हमने ये फैसला किया है कि राज्य के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम देंगे।

Bhupesh Baghel- India TV Hindi
भूपेश बघेल Image Source : ANI

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'कल छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें हमने फैसला लिया है कि हम अपने राज्य के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम देंगे।'

क्या है मामला

दरअसल छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने विधानसभा में वित्तीय बजट सत्र 2022-23 में छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर दिया था। राहुल गांधी भी इस स्कीम को लागू करने की बात चुनावी मंचों पर करते रहे हैं। गुजरात चुनाव से पहले राहुल ने कहा था कि अगर गुजरात में चुनाव जीते तो वहां भी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे। 

जानकार करते हैं कि छत्तीसगढ़ में ओल्ड पेंशन लागू करने का फायदा कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में मिल सकता है। इस स्कीम का फायदा राज्य सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा, जिसका असर वोटबैंक पर भी पड़ेगा।

ओल्ड पेंशन स्कीम यानी ओपीएस क्या है?

कर्मचारी जब रिटायर होता था तो सरकार उसे हर महीने पेंशन देती थी। इसे ही ओल्ड पेंशन स्कीम कहा जाता है। इसके तहत रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को उनके वेतन की आधी राशि पेंशन के रूप में दी जाती थी। अगर कर्मचारी की मौत हो जाती थी, तो उसके परिजनों को ये पेंशन मिलती थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत