1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा की फैक्ट्री में तीन दिन के भीतर दूसरी बार आग लगी, फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

नोएडा की फैक्ट्री में तीन दिन के भीतर दूसरी बार आग लगी, फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2020 02:02 pm IST,  Updated : Apr 30, 2020 02:02 pm IST

गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई।

Noida Factory Fire- India TV Hindi
Noida Factory Fire

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से करोड़ों का माल जलकर स्वाहा हो गया है। उक्त कारखाने में 28 अप्रैल को भी आग लगी थी। 

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में जीटी रोड पर हिंदुस्तान एडेसिव के नाम से सेलो टेप बनाने की एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे के करीब भयंकर आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। सीएफओ ने बताया कि छह घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि टेप बनाने वाली कंपनी में केमिकल का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि ड्रमों व केनों में भरकर रखे केमिकल के आग की चपेट में आने से इसे बुझाने में काफी परेशानी हुई। 

सिंह ने बताया कि उक्त कंपनी में मंगलवार सुबह भी आग लग गई थी जिसमें भी करोड़ों का माल जलकर स्वाहा हुआ था। उन्होंने कहा कि दमकल अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं कि तीन दिन के अंतराल में फैक्ट्री में दो बार आग कैसे लग गई। उन्होंने बताया कि नोएडा व गाजियाबाद से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है जो मौके पर पहुंचकर आग के कारणों का पता लगा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत