1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. बोकारो में हुआ एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों को मार गिराया

बोकारो में हुआ एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों को मार गिराया

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 22, 2025 01:36 pm IST,  Updated : Jan 22, 2025 01:47 pm IST

झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर कर दिए गए हैं। ये मुठभेड़ बुधवार की सुबह हुई है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो और माओवादियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार को सुबह में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। आइए जानते हैं इस एनकाउंटर के बारे में खास बातें जो अब तक सामने आई हैं।

पुलिस ने दी जानकारी

झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के बारे में पुलिस ने जानकारी साझा की है। सुरक्षाबलों और माओवादियों की मुठभेड़ पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में तड़के सुबह हुई है। पुलिस ने बताया है कि इस एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए हैं। वहीं, अन्य माओवादियों की खोज में सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद

माओवादियों के साथ मुठभेड़ को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ वाली जगह से एके-47 और इंसास राइफल जैसे आधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। 

ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर 14 माओवादी ढेर

इससे पहले ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर गरियाबंद इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 14 माओवादी ढेर कर दिए गए थे। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवान भी घायल हुए हैं। केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के एक संयुक्त दल ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती भी शामिल है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ वाले स्थल से एके 47, एसएलआर, इंसास और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- IAS पूजा सिंघल, 28 महीने जेल में रहीं, राज्य सरकार के आदेश पर अब फिर से लौट रहीं काम पर

सीएम हेमंत सोरेन ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दी खुशखबरी, कैबिनेट ने 18 प्रस्तावों को दी मंजूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।