1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गंजे सिर पर बाल उगा देगा इस सब्जी का रस, झाड़ू जैसे बालों को भी बनाता है मुलायम, बस इन तरीकों से करें इस्तेमाल

गंजे सिर पर बाल उगा देगा इस सब्जी का रस, झाड़ू जैसे बालों को भी बनाता है मुलायम, बस इन तरीकों से करें इस्तेमाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 14, 2026 11:57 pm IST,  Updated : Jan 15, 2026 12:05 am IST

अगर आपका हेयर फॉल तेजी से हो रहा है तो अपने हेयर केयर रूटीन में प्याज के रस का इस्तेमाल करें। चलिए जानते हैं किन तरीकों से करें इस्तेमाल?

बालों के लिए प्याज का तेल- India TV Hindi
बालों के लिए प्याज का तेल Image Source : FREEPIK

आजकल की बदलती जीवनशैली का बुरा प्रभाव हमारे बालों पर भी पड़ा है। इन दिनों लोग कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो अपने हेयर केयर रूटीन में प्याज के रस को शामिल करें। प्याज का रस नए बालों को उगाने में मदद कर सकता है। चलिए जानते हैं कैसे? 

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है प्याज का रस?

प्याज में मौजूद सल्फर बालों को जड़ से मज़बूत बनाता है, और एंटीऑक्सीडेंट्स जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और बालों के फॉलिकल्स को पोषण देते हैं, जिससे एलोपेसिया एरीटा में मदद मिल सकती है। प्याज का रस बालों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं और नए बालों के विकास में मदद करते हैं। लेकिन, इसके अलावा भी नए बालों के विकास में प्याज का रस कई प्रकार से काम कर सकता है।

बालों के लिए इन तीन तरीकों से करें प्याज का इस्तेमाल:

  • मेथी और प्याज का रस: मेथी और प्याज का रस, दोनों मिल कर बालों की ग्रोथ बढ़ाने और इन्हें अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। मेथी मल्टीन्यूट्रिएंट्स से भरपूर है वहीं, प्याज का रस बालों की जड़ों को एक्टिवेट करने में मददगार है। इन दोनों को एक साथ इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती है।  मेथी पीस लें और प्याज के रस में इस मिला कर अपने स्कैल्प पर लगाएं।

  • अलसी और प्याज का रस: अलसी और प्याज का रस, बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है साथ ही यह बालों को शाइनी भी बनाता है। अलसी के बीजों को पीस कर इसमें प्याज का रस मिलाना है। फिर इसे स्कैल्प पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और फिर 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से बाल शैंपू कर लें।

  • करी पत्ता और प्याज का रस: करी पत्ता और प्याज का रस, बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है। ये दोनों एक्टिवेटर की तरह काम करने के साथ, बालों को पोषण देते हैं जिससे बाल अंदर से मजबूत और हेल्दी रहते हैं। साथ ही ये दोनों मिल कर बालों को काला करने में भी मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल