1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अगर आपके घर में हैं पालतू जानवर, इस दिवाली ऐसे रखें उनका ख्याल

अगर आपके घर में हैं पालतू जानवर, इस दिवाली ऐसे रखें उनका ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 03, 2021 01:00 pm IST,  Updated : Nov 03, 2021 01:03 pm IST

पटाखों की तेज आवाज से जानवर डर जाते हैं, और उनके कान के लिए भी ये पटाखे अच्छे नहीं हैं, इसलिए दिवाली पर उनका खास ध्यान रखने की जरूरत है।

इस दिवाली ऐसे रखें पालतू जानवरों का ख्याल- India TV Hindi
इस दिवाली ऐसे रखें पालतू जानवरों का ख्याल Image Source : INDIA TV

दिवाली की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। हर कोई घर को सजाने में और साफ करने में लगा है। मगर आपके घर में जो प्यारा सदस्य है उसके बारे में भी सोचिए, हम बात कर रहे हैं आपके प्यारे पेट यानी कि पालतू जानवर की। होली हो या दिवाली जहां हम एन्जॉय कर रहे होते हैं, वहीं ये जानवर डरे सहमे होते हैं। उनके लिए ये समय बेहद तनाव वाला होता है। ऐसे में अगर आपने अपने घर में पालतू जानवर रखा है तो उसका ध्यान रखने की जिम्मेदारी भी आपकी ही है।

पटाखों की तेज आवाज से जानवर डर जाते हैं, और उनके कान के लिए भी ये पटाखे अच्छे नहीं हैं। जैसे ही दिवाली के पटाखे जानवर सुनते हैं वो सोफे या पलंग के नीचे छिपने लगते हैं, कई बार परेशान होकर भौंकने लगते हैं, उनके दिल की धड़कने बढ़ जाती है। वो खाना बंद कर देते हैं और कई बार कांपते भी हैं।  इसलिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिससे आपके जानवर कम से कम परेशान हों।

अपने जानवर को वॉक कराने आप सुबह लेकर जाएं, ये ऐसा समय होता है जब लोग पटाखे नहीं जलाते हैं और आप शांति से सैर करा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उनकी आदत पहले से डाल दें, जिससे उनका रूटीन ना खराब हो। जब पटाखों की आवाजें आए तो उसे खुद के करीब रखें, उसका ध्यान भटकाएं। उसके साथ गेम खेलें, उसे अकेला तो बिल्कुल ना छोड़ें।

ऐसे पटाखे उसके सामने ना जलाएं जिसमें तेज आवाज होती है। सिर्फ रोशनी वाले थोड़े बहुत पटाखे ही जलाएं। किसी को भी उसे वहां ना ले जाने दें जहां लोग पटाखे बजा रहे हों। 

अपने घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद करके रखें जिससे कम से कम शोर बाहर से आए। सर्दियां आ गई हैं तो उन्हें सोने के लिए गर्म और मुलायम कंबल दें। उसके पास रहें और एहसास दिलाएं कि आप हमेशा उसके साथ हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल