1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लेह में शुरू हुआ थिकसे महोत्सव, देखिए पारंपरिक नृत्य का मनमोहक वीडियो

लेह में शुरू हुआ थिकसे महोत्सव, देखिए पारंपरिक नृत्य का मनमोहक वीडियो

 Published : Nov 24, 2021 10:53 am IST,  Updated : Nov 24, 2021 10:53 am IST

थिकसे मठ के पूर्ववर्ती इलाकों में आयोजित होने वाले इस सलाना उत्सव को गुस्टोर अनुष्ठान के रूप में भी जाना जाता है। उत्सव के समय की बात करें तो ये तिब्बती कैलेंडर (अक्टूबर-नवंबर) के नौवें महीने के 17 वें से 19 वें दिन तक आयोजित किया जाता है। 

Thiksey Festival- India TV Hindi
Thiksey Festival Image Source : TWITTER- @QORBONO, @ANI

Highlights

  • थिकसे महोत्सव में मुखौटा नृत्य या चाम नृत्य जैसे पारंपरिक और सामूहिक नृत्य शामिल किए जाते हैं।
  • थिकसे मोनेस्ट्री के आस पास के इलाकों में भी इस आयोजन की धूम रहती है, इन इलाकों में इन दो दिनों में व्यापार मेला भी लगता है।

लेह लद्दाख में कल से दो दिवसीय मोनेस्टिक उत्सव यानी थिकसे महोत्सव शुरू हो गया है। इसे थिकसे गुस्टोर के नाम से भी जाना जाता है और इसे कल पारंपरिक रूप से लेह की प्रसिद्ध थिकसे मोनेस्टरी (मठ) में शुरू किया गया। 

मध्यकालीन युग की धरोहरों को संजो कर रखने वाली और इस युग को दिखाती थिकसे मोनेस्ट्री लेह से 19 किलोमीटर दूर है और यहां हर साल दो दिवसीय थिकसे महोत्सव मनाया जाता है जिसमें बौद्ध अनुनायियों के साथ साथ विदेशी भी जोर शोर से भाग लेते हैं। 

थिकसे मठ के पूर्ववर्ती इलाकों में आयोजित होने वाले इस सलाना उत्सव को गुस्टोर अनुष्ठान के रूप में भी जाना जाता है। उत्सव के समय की बात करें तो ये तिब्बती कैलेंडर (अक्टूबर-नवंबर) के नौवें महीने के 17 वें से 19 वें दिन तक आयोजित किया जाता है। 

पारंपरिक रूप से मनाए जाने वाले इस उत्सव में मुखौटा नृत्य या चाम नृत्य जैसे पारंपरिक और सामूहिक नृत्य शामिल किए जाते हैं।

थिकसे मोनेस्ट्री के आस पास के इलाकों में भी इस आयोजन की धूम रहती है औऱ इन इलाकों में इन दो दिनों में व्यापार मेला भी लगता है। इस मेले में लद्दाख के सभी ग्रामीण एकत्र होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल