1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 4 मार्च 2018: जानिए आज का दिन इन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है

राशिफल 4 मार्च 2018: जानिए आज का दिन इन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 03, 2018 06:48 pm IST,  Updated : Mar 04, 2018 03:42 pm IST

आज का दिन कई मायनों में शुभ रहने वाला है। और इसी के साथ शादी ब्याह आदि शुभ कार्य फिर से शुरू हो जायेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा दिन।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

नई दिल्ली: आज का दिन कई मायनों में शुभ रहने वाला है। और इसी के साथ शादी ब्याह आदि शुभ कार्य फिर से शुरू हो जायेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा दिन।

मेष राशि

अगर आप अपनों के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए ये सही समय है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप खूब मौज-मस्ती करेंगे। अपनी इस यात्रा का पूरा मजा लें।

वृषभ राशि
आज आपका मन अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने को करेगा। आप तुरंत तो नहीं जा सकते लेकिन तैयारी तो शुरू कर ही सकते हैं। अपने दोस्तों से बात करके अपनी यात्रा की तैयारियां शुरू कर दें।

मिथुन राशि
आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। जरूरत पड़ने पर इनकी मदद लेने से पीछे ना रहें लेकिन ये बात भी ध्यान में रखें कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आपको उनके एहसान का बदला चुकाना पड़ेगा।

कर्क राशि
आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। हो सकता है इस जानकारी से जीवन के प्रति आपका नजरिया ही बदल जाए।

सिंह राशि
आज आप कुछ समय से घर पर चल रहे झगड़ों को सुलझा कर चैन की सांस लेंगे। आज आप घर पर ही रह कर घरवालों के साथ बातें करें और खूब मजा करें। ये छोटी-2 बातें आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएंगी। आप अपने दोस्तों के साथ बिताए सुनहरे पलों को याद कर खुश होंगे।

कन्या राशि
आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर जाएं और लोगों से मिलें। आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने क्यों नहीं चले जाते। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल