1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर में बड़ा हत्याकांड, सिरफिरे आशिक ने युवती और उसके भाई को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया

इंदौर में बड़ा हत्याकांड, सिरफिरे आशिक ने युवती और उसके भाई को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया

 Published : Apr 04, 2024 05:36 pm IST,  Updated : Apr 04, 2024 08:05 pm IST

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ितों ने पुलिस थाने में पहले भी सिरफिरे प्रेमी अभिषेक यादव के बारे में शिकायत की थी।

इंदौर में डबल मर्डर।- India TV Hindi
इंदौर में डबल मर्डर। Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर से दोहरे हत्याकांड का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने युवती और उसके भाई पर गोली चलाकर उनकी जान ले ली। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली और अपनी जान ले ली। इस हत्याकांड ने सभी को हैरान कर के रख दिया है। पुलिस को जब इस बात की जानकारी लगी तो मौके पर पहुंच कर तीनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

कैसे हुई घटना?

मध्य प्रदेश में डबल मर्डर का ये हैरान करने वाला मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। सनकी आशिक का नाम अभिषेक यादव बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, अभिषेक अवैध पिस्तौल लेकर हत्याकांड को अंजाम देने पहुंचा था। उसने पहले युवती स्नेहा जाट और और उसके दीपक जाट को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार कर अपनी जान ले ली। 

पुलिस को दी गई थी शिकायत

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ितों ने पुलिस थाने में पहले भी सिरफिरे प्रेमी अभिषेक यादव के बारे में शिकायत की थी। हालांकि, फिर भी अभिषेक यादव को कुछ नहीं हुआ और उसने दो लोगों की जान ले ली। भंवरकुआं थाना पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। (रिपोर्ट: भारत पाटिल)

ये भी पढ़ें- प्यार या पागलपन! इश्क के चक्कर में नीट की छात्रा ने रच डाली अपनी ही झूठी किडनैपिंग की कहानी; मांगी 30 लाख की फिरौती


पक्षकार का दावा- भोजशाला के ASI सर्वे में मिले हिंदू प्रतीक चिन्ह, मुस्लिम पक्ष ने नकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।