1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. एक विधायक ऐसा भी, जिसने बेटे की शादी ऐसे कराई, आप भी कह उठेंगे- 'नेता हो तो ऐसा'

एक विधायक ऐसा भी, जिसने बेटे की शादी ऐसे कराई, आप भी कह उठेंगे- 'नेता हो तो ऐसा'

 Published : May 11, 2023 10:33 am IST,  Updated : May 11, 2023 10:33 am IST

आजकल शादियों का आयोजन बेहद खर्चीला हो गया है। शादियों का खर्चा कई परिवारों को कर्जदार भी बना देता है। ऐसे में सादगीपूर्ण ढंग से सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करना अच्छी पहल है।

latur mass marriage- India TV Hindi
नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देने पहुंचे एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस Image Source : TWITTER- @DEV_FADNAVIS

लातूर (महाराष्ट्र): आज के दौर में अक्सर सामूहिक विवाह का नाम सुनते ही मन में ख्याल आता है कि यहां उन लोगों की शादी होती होगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या शादी का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं। लेकिन आपको ये सुनकर जरूर हैरानी होगी कि क्या कोई विधायक भी सामूहिक विवाह में अपने बेटे की शादी करवा सकता है। जिनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है, क्या वो सामूहिक विवाह में शादी करेंगे? तो आपको बता दें कि महाराष्ट्र के एक विधायक ने समाज को नई राह बताने के लिए सामूहिक विवाह में अपने बेटे की शादी करवाई है।

latur mass marriage
Image Source : TWITTER- @DEV_FADNAVISसामूहिक विवाह समारोह

विधायक के बेटे समेत 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

आजकल शादियों का आयोजन बेहद खर्चीला हो गया है। शादियों का खर्चा कई परिवारों को कर्जदार भी बना देता है। ऐसे में सादगीपूर्ण ढंग से सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करना अच्छी पहल है। महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक सामूहिक विवाह समारोह के दौरान भाजपा के विधायक अभिमन्यु पवार के बेटे समेत 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। औसा से विधायक अभिमन्यु पवार ने बुधवार शाम उटगे मैदान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।

latur mass marriage
Image Source : TWITTER- @DEV_FADNAVISसामूहिक विवाह समारोह

शिंदे-फडणवीस ने की विधायक की तारीफ
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे सहित कई नेताओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। शिंदे ने गरीब और वंचित लोगों के लिए सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने के लिए भाजपा विधायक की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य नेताओं को भी इसी तरह की पहल करनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।