1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एडम गिलक्रिस्ट ने बाताय ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी क्रम की कमी को पूरा कर सकता है ये खिलाड़ी

एडम गिलक्रिस्ट ने बाताय ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी क्रम की कमी को पूरा कर सकता है ये खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Sep 11, 2020 06:43 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 06:43 pm IST

एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है कि जोश फिलिपे वो खिलाड़ी हैं, जो सीमित ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी क्रम की कमी को पूरा कर सकते हैं।

Adam Gilchrist said this player can fulfill the lack of batting order of Australian team- India TV Hindi
Adam Gilchrist said this player can fulfill the lack of batting order of Australian team Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है कि जोश फिलिपे वो खिलाड़ी हैं, जो सीमित ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी क्रम की कमी को पूरा कर सकते हैं। हाल ही इंग्लैंड सीरीज के दौरान देखा गया है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की मध्य क्रम ज्यादा मजबूत नहीं है और न ही उसके पास फिनिशर है। गिलक्रिस्ट के मुताबिक फिलिपे इस समस्या का समाधान हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें - फीफा ने मैच फिक्सिंग की शिकायत के ऐप का समर्थन किया

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने गिलक्रिस्ट के हवाले से लिखा है, "मैं एक खिलाड़ी को पहचानता हूं जो समस्या का समाधान हो सकता है चाहे वो नंबर-1 या दो पर हो या मध्य क्रम में। वो हैं जोश फिलिपे। वह पर्थ में पले-बढ़े हैं और मैं उनके पिता को अच्छे से जानता हूं। फिलिपे काफी अच्छी प्रतिभा हैं। वह अभी भी अपनी कला सीख रहे हैं। लेकिन जितनी जल्दी आप उन्हें शीर्ष स्तर पर ले कर आएंगे वो उतनी जल्दी सीखेंगे और कुछ टीमों को हैरान भी कर सकते हैं।"

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : CSK में रैना की भरपाई कर सकता है ये बल्लेबाज, स्कॉट स्टाइरिस ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने कहा, "इससे उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा। वह वाकई काफी आक्रामक हैं। बीते कुछ वर्षों से आस्ट्रेलिया की वनडे टीमें मध्य के ओवरों में ब्रेक सा लग गया है खासकर स्पिनरों के खिलाफ। सिर्फ रन रेट ही कम नहीं होती बल्कि वह विकेट भी खो देते हैं।"

ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल