1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत अजलन शाह के शुरूआती मैच में अर्जेंटीना से हारा

भारत अजलन शाह के शुरूआती मैच में अर्जेंटीना से हारा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 03, 2018 04:53 pm IST,  Updated : Mar 03, 2018 04:53 pm IST

भारत को 27वें सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना से 2-3 से हार मिली।

सरदार सिंह- India TV Hindi
सरदार सिंह

मलेशिया: भारत को 27वें सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना से 2-3 से हार मिली। स्टार ड्रैग फ्लिकर गोंजालो पिलाट ने अर्जेंटीना के लिये 13वें, 23वें और 33वें मिनट में गोल कर हैट्रिक की जबकि अमित रोहिदास ने भारत की ओर से दो पेनल्टी कार्नर को 24वें और 32वें मिनट में गोल में तब्दील किया। 

भारी बारिश के कारण चौथे क्वार्टर में खेल रोक दिया गया। खेल शुरू होने के बाद भारतीय टीम 10 खिलाड़ियों की हो गयी, हालांकि अंत में तलविंदर सिंह भारत के लिये बराबरी हासिल करने वाला गोल करने से चूक गये। भारतीय टीम अब कल इंग्लैंड से खेलेगी। इस टूर्नामेंट में भाग ले रहीं अन्य टीमें आस्ट्रेलिया, आयरलैंड और मलेशिया हैं। 

भारत ने यहां युवा टीम उतारी है जिसमें कई मुख्य खिलाड़ी जैसे आकाशदीप सिंह, एस वी सुनील, मनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश अनुपस्थित हैं। ड्रैग फ्लिक विशेषज्ञ रूपिंदर पाल सिंह और हरमनप्रीत सिंह को भी आराम दिया गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल