1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉकडाउन के दौरान पुराने शौक को याद कर रहे हैं अनिल कुंबले

लॉकडाउन के दौरान पुराने शौक को याद कर रहे हैं अनिल कुंबले

 Reported By: IANS
 Published : Mar 25, 2020 05:31 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 05:49 pm IST

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले अपनी फोटोग्राफी के जनुनू के लिए जाने जाते हैं और लॉकडाउन के समय वह अपनी फोटोग्राफी को याद करके ही दिन गुजार रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान...- India TV Hindi
लॉकडाउन के दौरान पुराने शौक को याद कर रहे हैं अनिल कुंबले Image Source : GETTY IMAGES

बेंगलुरू| पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले अपनी फोटोग्राफी के जनुनू के लिए जाने जाते हैं और लॉकडाउन के समय वह अपनी फोटोग्राफी को याद करके ही दिन गुजार रहे हैं। कुंबले ने एक ट्वीट में कहा, "घर पर रहना और मेरे अभिलेखागार के साथ रहना कुछ मीठी यादें थी। आलसी भालू को दारोजीबियर सेंचुरी कर्नाटक में देखा जा सकता है।" कुंबले ने टिवट्र पर अपनी फोटोग्राफी की तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें एक भालू भी है।

दिग्गज लेग स्पिनर ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार रात 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा के बाद घर पर रहने का महत्व बताया था। कुंबले ने कहा, "कृपया स्थिति की गंभीरता को समझें। कोरोना से लड़ें और स्वस्थ रहें। हमारे माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार, हम पूर्ण लॉकडाउन का पालन करें।"

भारतीय टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी लोगों से घर में ही रहने की अपील की है। रहाणे ने कहा, "इस स्थिति में हमें अपनी सरकार का समर्थन करने की आवश्यकता है। वे हमारी भलाई सुनिश्चित करने के लिए ही ये सब कुछ कर रहे हैं।" भारत में अब तक कोरोनावायरस के अब तक 500 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 11 लोगों की जान भी जा चुकी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल