India vs Zimbabwe, U19 World Cup Super 6: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह हरा दिया है। सुपर 6 मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 38वें ओवर में 148 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से उधव मोहन कप्तान आयुष ने 3-3 विकेट चटकाए। इससे पहले भारत के लिए विहान मल्होत्रा ने 107 बॉल खेलकर 109 रनों की शानदार पारी खेली। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 30 बॉल पर 52 रन बनाए। अभिज्ञान कुंडू ने भी 62 बॉल पर 61 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। आखिरी के कुछ ओवर्स में खिलान पटेल ने 12 बॉल पर आक्रामक अंदाज मे 30 रन ठोक दिए। यही कारण रहा कि टीम इंडिया साढ़े 300 से अधिक रन बनाने में कामयाब रही।
भारत U19 टीम: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह।
जिम्बाब्वे U19 टीम: नथानिएल हलाबंगाना, कुपकवाशे मुरादजी (विकेटकीपर), कियान ब्लिग्नॉट, ध्रुव पटेल, सिम्बाराशे मुडजेंजेरेरे (कप्तान), लेरॉय चिवौला, ब्रैंडन सेनजेरे, माइकल ब्लिग्नॉट, तातेंडा चिमुगोरो, पनाशे मजाई, शेल्टन माजविटोरा, ताकुद्जवा मकोनी, ब्रैंडन नदिवेनी, वेबस्टर मधिधि, बेनी जुजे।