Sarfaraz Khan Double Century: टीम इंडिया के बल्लेबाज सरफराज खान इन दिनों डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद सरफराज खान का गोल्डन फॉर्म रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में भी जारी है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए खेलते हुए शानदार दोहरा शतक लगाया है। सरफराज ने ये डबल सेंचुरी 206 गेंदों में पूरी की। इस मैच में उनके पास तिहरा शतक पूरा करने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने ये पारी खेलकर टीम इंडिया में अपने वापसी का दरवाजा खटखटाया है।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में उन्होंने 206 गेंद पर दोहरा शतक पूरा किया। वह अंत में 219 गेंदों पर 9 छक्के और 19 चौकों की मदद से 227 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर की 17वीं सेंचुरी थी और छठा दोहरा शतक था। सरफराज ने 50 दिन के अंदर डोमेस्टिक के तीनों फॉर्मेट में शतक ठोक चुके है। 2 दिसंबर को उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम के खिलाफ मात्र 47 गेंद पर 100 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीं 31 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने गोवा के खिलाफ 75 गेंद पर 157 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं अब रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक ठोक दिया है।
अपनी इस पारी के दौरान सरफराज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। अब तक उन्होंने इस फॉर्मेट में औसत 64.3 के साथ रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 70.10 का रहा है। उन्होंने अब तक 61 मैचों की 91 पारियों में 49 से अधिक की औसत से 5090 रन बना चुके हैं। अब देखना ये होगा कि टीम इंडिया जो अगली टेस्ट सीरीज खेलेगी उसमें सरफराज खान को मौका मिलता है या नहीं।
सरफराज खान की बात करें तो उन्होंने साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। वहीं उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी साल वानखेड़े स्टेडियम में खेला था। वह एक साल से अधिक समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में खेले गए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान वह टीम इंडिया का हिस्सा जरूर थे लेकिन वहां उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। वह अब तक 6 टेस्ट मैचों में 371 रन बना चुके हैं।
यह भी पढ़ें
संपादक की पसंद