1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए शोएब मलिक को मिला आराम

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए शोएब मलिक को मिला आराम

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 03, 2021 09:33 am IST,  Updated : Dec 03, 2021 09:45 am IST

लिमिटेड ओवरों की सीरीज 13 से 22 दिसंबर के बीच कराची में खेली जाएगी। इसमें पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और फिर तीन वनडे खेले जाएंगे।

Shoaib Malik, T20 series, West Indies vs pakistan  - India TV Hindi
Shoaib Malik Image Source : GETTY

Highlights

  • वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है
  • टी-20 सीरीज के लिए टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है
  • बाबर आजम वनडे और टी-20 मुकाबले में टीम की कप्तानी कर रहे हैं

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिये सीनियर क्रिकेटरों शोएब मलिक, इमाद वसीम, सरफराज अहमद और हसन अली को आराम दिया है। मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने कहा कि उनका प्रयास सीनियर खिलाड़ियों को विश्राम देना और युवा खिलाड़ियों को मौका देना है। 

लिमिटेड ओवरों की सीरीज 13 से 22 दिसंबर के बीच कराची में खेली जाएगी। इसमें पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और फिर तीन वनडे खेले जाएंगे। 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ, 2nd Test : दूसरे टेस्ट से पहले मौसम और टीम संयोजन को लेकर बढ़ी भारत की परेशानी

पाकिस्तान की टीमें इस प्रकार हैं : टी20 टीम : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मुहम्मद हसनैन, मुहम्मद नवाज, मुहम्मद रिजवान, मुहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर। 

वनडे टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मुहम्मद हसनैन, मुहम्मद नवाज, मुहम्मद रिजवान, मुहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, सऊद शकील, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक (रिजर्व)।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल