1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : अजीत अगरकर ने बताया आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में इन तीन टीमों का पहुंचना तय

IPL 2020 : अजीत अगरकर ने बताया आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में इन तीन टीमों का पहुंचना तय

 Reported By: IANS
 Published : Oct 13, 2020 06:35 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 06:35 pm IST

अगरकर ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, "यह काफी करीबी टूर्नामेंट है और इसमें काफी सारे उतार-चढ़ाव हैं। लेकिन स्पष्ट रूप से मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल दो सर्वश्रेष्ठ टीमों की तरह दिखते हैं।"

Ajit Agarkar names his top three contenders for IPL 2020 playoffs- India TV Hindi
Ajit Agarkar names his top three contenders for IPL 2020 playoffs Image Source : PTI

दुबई। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का मानना है कि आईपीएल के 13वें संस्करण में प्लेआफ में पहुंचने वाली चार टीमों में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स होंगी। मुंबई और दिल्ली लीग के 13वें सीजन में क्रमश : पहले और दूसरे नंबर पर है जबकि कोलकाता चौथे नंबर पर है।

ये भी पढ़ें - सलीम मलिक की क्रिकेट में वापसी को लेकर अपील पर सुनवाई पूरी

अगरकर ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, "यह काफी करीबी टूर्नामेंट है और इसमें काफी सारे उतार-चढ़ाव हैं। लेकिन स्पष्ट रूप से मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल दो सर्वश्रेष्ठ टीमों की तरह दिखते हैं। मेरे विचार से केकेआर को सीएसके के खिलाफ एक वास्तविक बोनस जीत मिली। वे मेरी तीसरी टीम हैं।"

अगरकर का मानना है कि प्लेआफ में पहुंचने वाली चौथी टीम राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद में से कोई एक टीम होगा।

ये भी पढ़ें - भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने एबी डी विलियर्स से संन्यास वापस लेने का किया अनुरोध, ट्वीट कर रही ये बात

उन्होंने कहा, " मेरे लिए चौथी टीम राजस्थान और हैदराबाद में से होगी। शुरूआत में मैं चेन्नई सुपर किंग्स के साथ था, इस समय ये दोनों टीमें चेन्नई से बेहतर खेल रही है।"

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स सात मैचों में दो ही जीती है और वह सातवें नंबर पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल