1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2018: तीरंदाजी में भारतीय पुरुषों ने भी कंपाउंड स्पर्धा में जीता रजत

Asian Games 2018: तीरंदाजी में भारतीय पुरुषों ने भी कंपाउंड स्पर्धा में जीता रजत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 28, 2018 01:19 pm IST,  Updated : Aug 28, 2018 01:19 pm IST

फाइनल में 229-229 से बराबरी के बाद भारतीय टीम शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया से हार गई। 

India won silver in archery- India TV Hindi
India won silver in archery Image Source : GETTY IMAGES

रजत चौहान, अमन सैनी और अभिषेक वर्मा की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को कंपाउंड टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। फाइनल में 229-229 से बराबरी के बाद भारतीय टीम शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया से हार गई और इस कारण उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

इस हार के कारण भारतीय टीम 2014 में हुए इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में जीते गए अपने स्वर्ण पदक को नहीं बचा सकी। वहीं, महिला टीम ने भी कंपाउंड स्पर्धा में रजत अपने नाम किया। दक्षिण कोरिया की टीम ने भारतीय महिला टीम को फाइनल मुकाबले में 231-228 से मात दी। भारत की झोली में 10वें दिन गिरा ये पहला पदक है। हालांकि मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और दक्षिण कोरिया को कड़ी टक्कर दी।

भारतीय टीम आखिरी 3 शॉट तक गोल्ड की रेस में था। मैच बेहद रोमांचक हो गया था। लेकिन आखिरी 3 शॉट में भारत के हाथ से मैच और गोल्ड फिसल गया। हालांकि भारत ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जरूर जीत लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल