उत्तर प्रदेश के नोएडा में CBI का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। सीबीआई ने यहां अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इन पर अमेरिकी नागरिकों से 8.5 मिलियन डॉलर की ठगी में शामिल होने का आरोप है।
नोएडा की डिजिटल दुनिया में मौजूद ई-ड्रग नेटवर्क बेनकाब हो गया है, जहां स्टूडेंट्स तक ऑनलाइन ऑर्डर लेकर गांजा पहुंचाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
आज दोपहर इस स्टोर की ओपनिंग नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में हुई जहां स्टोर के कर्मचारियों ने ग्राहकों का तालियों से स्वागत किया है।
भारत में यह एप्पल का पांचवां स्टोर होगा और दिल्ली-एनसीआर रीजन में दूसरा स्टोर होगा। इससे पहले कंपनी ने इसी साल साकेत में अपना स्टोर खोला था।
कॉमर्शियल गाड़ियों को रिफ्लेक्टर लगाने के भी निर्देश दिए हैं। बिना रिफ्लेक्टर एक्सप्रेसवे में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन भी जब्त कर ली जाएगी।
नोएडा सेक्टर 93 बारात घर में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान एक शख्स जब अपनी पिस्टल लोड कर रहा था, उसी समय फायर हो गया और अफरा-तफरी मच गई।
नोएडा एसीपी-प्रथम प्रवीण कुमार सिंह की भाषाई दक्षता के चलते बिछड़ी हुई बच्चियों को कुछ घंटों में ही नोएडा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 95 में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर होने वाले अंबेडकर जयंती कार्यक्रम से पहले शनिवार, 6 दिसंबर के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।
पीड़ित ने 50 हजार रुपये से निवेश शुरू किया था। धीरे-धीरे करके उसने निवेश बनाया और नौ लाख रुपये वापस भी लिए। ऐसे में उसका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद उसने करोड़ों रुपये गंवा दिए।
आईआईटी-जोधपुर के प्रोफेसर को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पीड़ित महिला ने प्रोफेसर पर आरोप लगाए थे, जो कि सही पाए गए हैं।
नोएडा के सेक्टर 76 के पास यू टर्न लेते समय एक कार आग का गोला बन गई और देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
एप्पल दिल्ली-एनसीआर में दूसरा और देश का पांचवां रिटेल स्टोर ओपन करने वाला है। नए साल से पहले आईफोन बनाने वाली कंपनी यूजर्स को बड़ा तोहफा देने वाली है। इससे पहले मुंबई, दिल्ली, पुणे और बेंगलुरू में कंपनी अपने रिटेल स्टोर ओपन कर चुकी है।
गौतमबुद्धनगर जिले की डीएम मेधा रूपम ने बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) और सात पर्यवेक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था। इसके बाद इन बीएलओ और पर्यवेक्षकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
एनसीबी की जांच में सामने आया है कि शेन वारिस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य था। उसके खुलासों से नेटवर्क के कई और सदस्यों की पहचान, अतिरिक्त माल की बरामदगी और ऑपरेशन की संरचना को समझने में एजेंसियों को बड़ी मदद मिली है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के UP क्लस्टर में डीज़ल ऑटोरिक्शा पर धीरे-धीरे बैन लगाने का आदेश दिया जिसके बाद अब नोएडा और गाजियाबाद में डीज़ल ऑटोरिक्शा बैन कर दिए गए हैं।
यह एलिवेटेड रोड नोएडा अथॉरिटी के खास इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है जिसका मकसद नोएडा के सबसे बिज़ी कॉरिडोर में से एक माने जानेवाली सड़क पर जाम कम करना है।
बुधवार शाम को नोएडा सेक्टर एक मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई 407, सेक्टर 125 में 425, सेक्टर 62 में 388 और सेक्टर 116 में 415 था। GRAP का तीसरे चरण लागू होने से निर्माण समेत कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे लोगों से भरी पिकअप वैन पुल की रेलिंग से टकरा गई जिस कारण कई लोग पुल से नीचे गिर गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हैं।
नोएडा आज सुबह एक पॉश इलाके में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। इस खबर के सामने आने से लोग डरे हुए हैं।
किसान विभिन्न मांगो को लेकर सेक्टर-06 स्थित नवीन औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय पर महापंचायत कर रहे हैं। इसकी वजह से गोलचक्कर चौक सैक्टर 15 से सैक्टर 06 चौकी चौक तक तथा संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक तक मार्ग पर यातायात का आगमन पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जायेगा।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़