नोएडा और ग्रेटर नोएडा में क्लाउड सीडिंग के बाद बारिश दर्ज की गई है। IIT कानपुर की रिपोर्ट के मुताबिक इसका डाटा भी सामने आया है।
नोएडा में एक युवक को दिवाली के दिन शरारत करना जान पर भारी पड़ गया। युवक स्टील के गिलास में बम रखकर फोड़ रहा था। बम फूटने के बाद गिलास के कई टुकड़े हो गए जो युवक के शरीर में जा लगे। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
दीपावली की रात एक शख्स ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भागने के प्रयास के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में साल 2015 में हुए अंकित चौहान मर्डर केस में दो दोषियों को CBI कोर्ट की ओर से उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। पीड़ित परिवार को 10 साल बाद न्याय मिला है।
नोएडा में थार के बाद अब DEFENDER का कहर देखने को मिला है। गुलशन मॉल तिराहे के पास तेज़ रफ़्तार डिफेंडर कार ने कथित तौर पर खड़ी पांच कारों और एक बाइक को टक्कर मार दी। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हादसे में कारें और बाइक क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
अथॉरिटी ने कहा है कि जो लोग अपने आवंटित प्लॉट पर निर्माण कार्य कर रहे हैं, उन्हें 6 महीने का समय दिया जाएगा, ताकि उनका काम पूरा हो सके।
नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी की लिफ्ट में सांप निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि सांप को पकड़ लिया गया है और गनीमत ये है कि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है।
रेसिडेंशियल प्लॉट का अलॉटमेंट ई-नीलामी के जरिये किया जाएगा। इस योजना के तहत बोली लगाने वालों को रिजर्व प्राइज से अधिक की बोली लगानी होगी।
रिटायर्ड आईएस अधिकारी के घर हुई इस घटना ने नेपाली नौकरों को एक बार फिर भी से कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि इसमें एक संगठित गिरोह शामिल है जो लोगों के घरों में नौकर के रूप में प्रवेश करता है और अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी को अंजाम देता है।
नोएडा में एक कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने दावा किया है कि काम के बदले भत्ता मांगने पर कंपनी की HR टीम ने उसके साथ मारपीट की है। इस घटना को लेकर पुलिस ने भी शिकायत दर्ज की है।
नोएडा के एक जाने-माने स्कूल में 11 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्ची की मां का कहना है कि वो बिल्कुल ठीक थी। उसकी कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी।
नोएडा के इलाहाबास गांव में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। छात्रा एक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी।
नोएडा में एक शख्स को चचेरे भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को शक था कि चचेरे भाई का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था।
मुंबई पुलिस ने बम धमकी मामले में आश्विन कुमार सुप्रा नाम के शख्स को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने व्हाट्सएप पर 400 किलो RDX से हमले की झूठी धमकी दी थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर उसे पकड़ा और जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा और ग्रेटर नोएडा को लग्जरी बस की कनेक्टिविटी मिलने वाली है। कुछ ही दिनों में यह सर्विस शुरू हो जाएगी। इस बस सर्विस में यात्री को कई प्रीमियम सुविधाओं का लुत्फ उठा सकेंगे।
ये क्षेत्र बरौला में स्थित हनुमान जी की मूर्ति के नजदीक है। नोएडा अथॉरिटी ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति, किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर इन इलाकों में बिना जांच-पड़ताल और पूरी जानकारी प्राप्त किए बगैर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त न करें।
यूपी में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण कल मुजफ्फरनगर के कक्षा एक से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन की रफ्तार 50 मिनट तक थमी रही, जिससे लोग परेशान रहे। बारिश की वजह से द्वारका से नोएडा, वैशाली की ओर जाने वाली मेट्रो में तकनीकी खराबी आई थी।
सीएम योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने भारत की मिसाइल प्रणाली के बारे में बात की। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि अगर आपके पास ताकत है तो दुनिया झुकती है।
6 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए 30 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सहायता लेनी पड़ी। एंबुलेंस द्वारा ये दूरी मात्र 3 मिनट 52 सेकंड में तय की गई है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़