राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह होसबाले ने रविवार को कहा कि उन्होंने देश सेवा के लिए सबसे बड़ा स्वेसेवी संगठन बनने का प्रयास किया है। अब आरएसएस के 100 वर्षों पूरे होने पर रणवीर सिंह ने वीडियो शेयर कर बधाई दी है।
PoK में लोकल मीडिया के लोगों ने जान पर खेलकर फौजी हैवानियत की तस्वीरें भेजी हैं। पाकिस्तान के मेनस्ट्रीम मीडिया से दिल दहलाने वाली ये तस्वीरें गायब हैं। PoK के लोग पूछ रहे हैं कि कहां हैं वो लोग जो मोमबत्तियां जलाते थे?
सीएम मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इस शताब्दी यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें प्रचारकों के रूप में असंख्य विभूतियां आगे आईं, लेकिन किसी ने भी न अपने नाम की चिंता की न अस्तित्व और न ही जीवन की।
पीएम मोदी ने लिखा- यह हमारी पीढ़ी के स्वयंसेवकों का सौभाग्य है कि हमें संघ के शताब्दी वर्ष जैसा महान अवसर देखने को मिल रहा है। मैं इस अवसर पर राष्ट्रसेवा के संकल्प को समर्पित कोटि-कोटि स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देता हूं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज स्थापना दिवस मना रहा है। नागपुर के रेशमबाग मैदान में विजयादशमी उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें विदेशी अतिथि भी पहुंचे हैं। जानें हर अपडेट...
दिल्ली सरकार ने‘राष्ट्रीय नीति’ नामक एक नए शैक्षिक कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत स्टूडेंट्स आरएसएस और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े अनेक नेताओं के बारे में जानेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS की स्थापना के 100 वर्ष विजयदशमी पर पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने राष्ट्र के प्रति आरएसएस के योगदान को दर्शाने वाला एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएसएस शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस मौके पर पीएम विशेष रूप से डिजाइन किए गए स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे।
महाराष्ट्र के नागपुर में RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर शंकर महादेवन की आवाज में संघ प्रार्थना का नया ऑडियो-वीडियो लॉन्च किया गया है। यह प्रार्थना लंदन में रिकॉर्ड हुई है, जिसे संगीतकार राहुल रानाडे ने अपने सुरों में संजोया है। लॉन्चिंग समारोह में RSS प्रमुख मोहन भागवत समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि इंग्लैंड बंटने की स्थिति में आ रहा है, हम नहीं बटेंगे, हम आगे बढ़ेंगे और कभी बंट गए थे, वो भी फिर से मिला लेंगे।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को स्वार्थ की सोच का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक समस्याओं का समाधान "हम-हमारा" की भावना से संभव है। भारत को आत्मज्ञान हो चुका है और उसका उद्देश्य केवल समृद्धि नहीं, बल्कि दुनिया को राहत देना है।
11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन पर एक ब्लॉग लिखा है। ब्लॉग में उन्होंने भागवत के जीवन को समता, बंधुत्व और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बताया। उन्होंने लिखा है कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा में भागवत का कार्यकाल बदलाव, समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व का कालखंड रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत आज की महाशक्तियों जैसा नहीं बनेगा बल्कि सेवा और वैश्विक कल्याण के भाव के साथ आगे बढ़ेगा। आइए जानते हैं कि मोहन भागवत ने ऐसी बात क्यों कही है?
मोहन भागवत ने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हम विश्व को नया रास्ता दिखाएंगे। विश्व हमको गुरु कहेगा, लेकिन हम विश्व को मित्र कहेंगे।
भारत के नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शानदार जीत दर्ज की है लेकिन उनकी आगे की राह आसान नहीं होगी। राज्यसभा में शांति बनाए रखना, राजनीतिक निष्पक्षता दिखाना और सत्तापक्ष-विपक्ष के बीच संतुलन बनाना उनकी प्रमुख चुनौतियां होंगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक रविवार को संपन्न हो गई। बैठक के अंतिम दिन राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने बैठक में हुई चर्चाओं का सार प्रस्तुत किया।
आरएसएस के 27 स्वयंसेवकों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बीजेपी ने इस मामले में आपत्ति जताई है। बीजेपी ने कहा कि अगर केस वापस नहीं लिया गया तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक इस बार राजस्थान में होने जा रही है। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने कहा है कि मोहन भागवत का बयान मुस्लिम समाज के लिए गिफ्ट है।
मौलाना अरशद मदनी ने जमीयत की बैठक में RSS के प्रस्ताव की तारीफ की और मोहन भागवत से हुई मुलाकात को याद किया। उन्होंने सांप्रदायिकता, सरकारी नीतियों और NRC जैसे मुद्दों पर चिंता जताई।
संपादक की पसंद