बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। पिता ने अपने 5 बच्चों के साथ फांसी लगा ली। इस घटना में पिता सहित 3 बेटियों की मौत हो गई है, जबकि गनीमत रही कि 2 बेटों की जान बच गई।
मलयालम फिल्मों के जाने-माने एक्टर अखिल विश्वनाथ अब इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेता ने 30 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका शव केरल स्थित उन के घरसे बरामद किया गया है।
दिल्ली के कालकाजी इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है जिस कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
एमपी के मुरैना में शादी से ठीक पहले एक युवती ने प्रेमी संग सुसाइड कर लिया। दोनों का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
महाराष्ट्र के अकोला में एक बच्ची ने आत्महत्या कर ली। बच्ची ने फांसी लगाकर जान दी है। घटना के सामने आने के बाद बच्ची के पिता ने स्कूल के एक छात्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बेंगलुरु के केंगरी मेट्रो स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां आज जैसे ही मेट्रो ट्रेन आई, एक शख्स ट्रैक पर कूद गया और मेट्रो की चपेट में आ गया।
गुरुग्राम में छठी कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगा ली। 12 वर्षीय बच्ची की मां काम के लिए घर से बाहर गई थी, तभी बच्ची ने यह कदम उठा लिया।
उस्मानिया विश्वविद्यालय (ओयू) कैंपस में एक छात्र ने सुसाइड कर ली। वह बीटेक सेकंड ईयर का स्डूडेंट था। वह छात्रापास के पास पेड़ से लटका हुआ पाया गया।
रांची में एक रेस्तरां के मालिक ने आत्महत्या कर ली। कई सालों से इलाके में एक दक्षिण भारतीय रेस्तरां चला रहे थे और एक स्थापित व्यवसायी थे।
गुजरात के छोटा उदयपुर में एक महिला ने अपनी बेटी की हौदी में डुबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
एक युवक ने अपनी पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे के पीए अनंत गर्जे को पुलिस ने उसकी पत्नी की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कि यह पूरा मामला क्या है।
गौरी पाल्वे ने शादी के 8-9 महीने बाद आत्मघाती कदम उठाया और घर पर ही फांसी लगा ली। गौरी के परिजनों का आरोप है कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ अफेयर था। इससे वह बेहद परेशान थी।
दुमका जिले में एक ही परिवार के चार लोगों के शव उनके घर से मिले हैं। इसमें पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जालना के एक नामी स्कूल में आठवीं की छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने स्कूल पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
कक्षा 4 के छात्रा की आत्महत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीएसई की दो सदस्यीय समिति ने अगले दिन स्कूल का मुआयना किया था। सीबीएसई के अधिकारियों ने बच्ची के अभिभावकों से बातचीत भी की थी।
राजस्थान के जयपुर में हाल ही में एक छात्रा ने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अब सीबीएसई की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है।
मृतक के पिता ने बताया कि हिंदी बोलने पर एक व्यक्ति ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद चार-पांच लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।
सुसाइड नोट में पति ने लिखा है कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। इस वजह से वह भी आत्महत्या कर रहा है। इसके लिए उसके माता-पिता को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
छात्र के पिता का कहना है कि वह बच्चे को स्कूल से निकलवाने वाले थे। उसकी 10वीं की परीक्षा करीब थी। इसी वजह से उसे स्कूल से नहीं निकाला था। अब उसने आत्महत्या कर ली है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़