1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में हुए हमले में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान में हुए हमले में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2017 09:17 am IST,  Updated : Jun 11, 2017 09:17 am IST

अफगानिस्तान में नांगरहार प्रांत में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बलों पर हुए हमले में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए और एक अन्य घायल हो गया हैं।

3 U.S. soldiers killed by Afghan army soldier in insider...- India TV Hindi
3 U.S. soldiers killed by Afghan army soldier in insider attack

जलालाबाद: अफगानिस्तान में नांगरहार प्रांत में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बलों पर हुए हमले में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए और एक अन्य घायल हो गया हैं। तालिबान ने आचिन जिले में हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा कि यह हमला अमेरिकी सैनिकों के बीच घुसपैठ करने वाले एक हमलावार द्वारा अंजाम दिया गया। (चीनी नागरिकों की हत्या के बाद शी चिनफिंग की नवाज शरीफ को झिड़की)

पेंटागन ने कल एक बयान में कहा कि घायल सैनिक को उपचार के लिए ले जाया गया है और इस हमले की जांच की जा रही है। इससे पहले प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अताउल्ला खोगयानी ने कहा था कि एक अफगान कमांडो ने अमेरिकी सैनिकों पर गोलीबारी की और जवाबी गोलीबारी में वह मारा गया।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने ट्विटर पर दावा किया कि हमले में चार अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। अमेरिकी सेना ने इसी साल अप्रैल में आचिन में ही आईएस लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक गुफा पर सबसे बड़ा गैर परमाणु बम मोआब गिराया था जिसमें कई आतंकी मारे गए थे। इसके बावजूद इस इलाके में आईएस की सक्रियता बनी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश