1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने चलाया खुफिया अभियान, मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकी

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने चलाया खुफिया अभियान, मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकी

 Published : Feb 02, 2024 11:46 am IST,  Updated : Feb 02, 2024 11:46 am IST

आतंकी हमलों से परेशान पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा खुफिया ​अभियान चलाया गया है। इस अभियान में दो वांटेड आतंकी मार गिराए गए हैं। खुफिया अभियान का मकसद आतंकियों की धरपकड़ करना है।

पाकिस्तान:  मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकी - India TV Hindi
पाकिस्तान: मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकी Image Source : FILE

Pakistan News: पाकिस्तान में आतंकियों के हौसले बुलंद हैं। खासकर वहां खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी हमलों की संख्या काफी ज्यादा है। आए दिन बम धमाके और सुरक्षा चौकियों पर हमले हो रहे हैं। इनसे निपटने के लिए पाकिस्तान की पुलिस भी असहाय ही नजर आती रही है। इसी बीच पाकिस्तानी सुर​क्षा बलों ने एक खुफिया अभियान चलाया है। इसका मकसद आतंकियों की धरपकड़ करना है। इसी बीच ताजा मामले में पाकिस्तान सुरक्षाबल के अभियान के दौरान उत्तरपूर्वी पाकिस्तान में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए 

 हैं। 

डेरा इस्माइल खान जिले में चलाया गया अभियान

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक खुफिया अभियान के दौरान दो वांटेड आतंकवादी मारे गए। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना की मीडिया प्रकोष्ठ इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर गुरुवार रात में डेरा इस्माइल खान जिले में अभियान चलाया गया।

हथियार और गोला बारूद बरामद

आईएसपीआर ने बताया कि गोलीबारी में दो वांछित आतंकवादी गिरोह के सरगना अशरफ शेख और बुरहान उल्लाह मारे गए। दोनों आतंकवादी नागरिकों की लक्षित हत्या सहित कई आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे और उनके पास से हथियार व गोला-बारूद भी बरामद हुए। इलाके में अन्य आतंकवादियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। 

विचारक संस्था (थिंक-टैंक) पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में हुए आतंकवादी हमलों से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत सबसे अधिक प्रभावित रहा था जहां 51 हमले हुए थे। हमलों में 54 लोगों की मौत और 81 लोग घायल हुए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश