1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. तेलंगाना में वकील दंपति की नृशंस हत्या, पति को कार से निकालकर मारा, बचाने में गई पत्नी की जान

तेलंगाना में वकील दंपति की नृशंस हत्या, पति को कार से निकालकर मारा, बचाने में गई पत्नी की जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2021 10:51 pm IST,  Updated : Feb 17, 2021 10:51 pm IST

तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में एक वकील दंपति की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

Advocate couple hacked to death, Advocate couple killed, Advocate couple filing pils killed- India TV Hindi
पेद्दापल्ली हाई कोर्ट के सीनियर वकील वामन राव और उनके पत्नी की दिन-दहाड़े नृशंश तरीके से हत्या कर दी गई। Image Source : TWITTER

हैदराबाद: तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में एक वकील दंपति की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेद्दापल्ली हाई कोर्ट के सीनियर वकील वामन राव और उनके पत्नी की दिन-दहाड़े नृशंश तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस ने डबल मर्डर का केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद एक चश्मदीद के मुताबिक मरने से पहले वकील वामन राव ने कुंता श्रीनिवास नाम के एक व्यक्ति का नाम लिया। पुलिस तेलंगाना की सत्तारुढ़ पार्टी का सदस्य बताए जा रहे कुंता श्रीनिवास की तलाश में जुट गई है।

वकील के मांगने पर भी नहीं दी गई थी सुरक्षा

इस डबल मर्डर के बाद ये बात भी सामने आई है कि मृतक वकील ने उनकी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से प्रोटेक्शन भी मांगा था लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। सीनियर वकील वामन राव और उनकी पत्नी नागमणि मंथनी कोर्ट में अपना काम पूरा करके हैदराबाद वापस जा रहे थे, इसी दौरान रामगिरि मंडल के कलवा चार्ला पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, जिस कार में वे ट्रेवल कर रहे थे पहले उसे जबरन रोका गया और फिर वकील वामन राव को कार से बाहर खींचकर उन पर धारधार हथियारों से हमला कर दिया गया।

पति को बचाने में पत्नी नागमणि की भी मौत
चश्मदीद ने बताया कि वामन राव को बचाने की कोशिश करने वाली उनकी पत्नी नागमणि पर भी जानलेवा हमला किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला इतना गम्भीर था कि दोनों जिंदा अस्पताल तक भी नहीं पहुंच पाए और घायल अवस्था में दोनों ने एंबुलेंस में रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अपनी मौत से पहले वकील वामन राव ने हमला करने वाले व्यक्ति का नाम कुंता श्रीनिवास बताया था। आरम्भिक जानकारी में ये भी पता चला है कि वकील दम्पत्ति जनहित याचिकाएं दायर करते थे, जिसकी वजह दोनों की कई लोगों से दुश्मनी हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।