1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक, पूछताछ जारी

संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक, पूछताछ जारी

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Feb 07, 2024 11:36 am IST,  Updated : Feb 07, 2024 11:58 am IST

संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र के साथ एक युवक को उस समय गिरफ्तार किया जब वह गृह मंत्रालय की ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहा था।

गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध - India TV Hindi
गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध Image Source : FILE- ANI

नई दिल्लीः संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र के साथ एक युवक को उस समय गिरफ्तार किया जब वह गृह मंत्रालय की ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहा था। आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया जा रहा है। आदित्य किस मकसद से फर्जी आईडी पर गृह मंत्रालय के ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहा था इसकी पुलिस जांच कर रही है।

आरोपी से हो रही पूछताछ

फिलहाल इसका कोई टेरर एंगल नहीं पता चला है। जानकारी के मुताबिक ये किसी से जालसाजी करने के इरादे से अंदर घुसा था। आरोपी से स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि गृह मंत्रालय का दफ्तर नार्थ ब्लाक में स्थिति है। यह इलाके में सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है।

दिसंबर में दो लोगों ने लगाई थी संसद की सुरक्षा में सेंध

बता दें कि 13 दिसंबर 2023 को संसद की सुरक्षा में दो युवकों ने सेंध लगाई थी। बीजेपी सांसद के पास से संसद की दर्शकदीर्घा में पहुंचे दो लोग सांसदों की सीट के पास कूद गए। इसके बाद आरोपियों ने अपने जूते से पीले रंग का गैस स्प्रे निकालकर स्प्रे कर दिया था। इससे सदन पीला-पीला हो गया था। इस मामले में पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।