1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सांसदों संग करेंगे चुनावी रणनीति पर मंथन

बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सांसदों संग करेंगे चुनावी रणनीति पर मंथन

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 29, 2020 11:24 am IST,  Updated : Aug 29, 2020 11:24 am IST

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा शनिवार को राज्य के पार्टी सांसदों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।

Bihar vidhansabha chunav, JP nadda- India TV Hindi
बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सांसदों संग करेंगे चुनावी रणनीति पर मंथन Image Source : PTI

नयी दिल्ली: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा शनिवार को राज्य के पार्टी सांसदों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। कोरोना वायरस महामारी के बीच पार्टी लगातार चुनावी तैयारियों में लगी हुई है। यह पहला मौका होगा जब नड्डा पार्टी के सांसदों की प्रत्यक्ष मौजूदगी में बैठक करेंगे। कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने के लिए अभी तक पार्टी डिजिटल माध्यम से लगातार बैठकें कर रही थी। 

नड्डा ने पिछले दिनों डिजिटल माध्यम से ही बिहार भाजपा कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक को भी संबोधित किया था। इसके पहले भी पार्टी नेताओं से संवाद के लिए वह इसी माध्यम का उपयोग करते रहे हैं। सितंबर में बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है। बिहार विधानसभा के चुनाव, कोरोना वायरस महामारी के दौरान होने वाले भारत के पहले चुनाव होंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है। 

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नड्डा विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बिहार के सभी 17 सांसदों के साथ शाम चार बजे से बैठक करेंगे। इन 17 सांसदों में रविशंकर प्रसाद, आर के सिंह, गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे और नित्यानंद राय जैसे केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। सांसदों के अलावा भाजपा महासचिव व बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी बैठक में शामिल होंगे। भाजपा ने हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनाव की तैयारियों में शामिल किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024