1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री परिषद की मीटिंग जारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित शीर्ष नेता बैठक में मौजूद

दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री परिषद की मीटिंग जारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित शीर्ष नेता बैठक में मौजूद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2019 05:56 pm IST,  Updated : May 21, 2019 07:05 pm IST

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में राजग को बहुमत मिलने के पूर्वानुमान के बीच भाजपा ने सरकार गठन के बारे में विचार विमर्श के लिये केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में जारी है।

Union Council of Minsters meeting at BJP office in Delhi- India TV Hindi
Union Council of Minsters meeting at BJP office in Delhi Image Source : ANI

नयी दिल्ली: लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में राजग को बहुमत मिलने के पूर्वानुमान के बीच भाजपा ने सरकार गठन के बारे में विचार विमर्श के लिए केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस में पहुंच चुके है। 23 मई को मतगणना से पहले आज होने वाली यह बैठक काफी महत्तपूर्ण है।

भाजपा ने अपनी अगुवाई वाले गठबंधन को और अधिक मजबूती देने तथा सरकार गठन के बारे में विचार विमर्श के लिये गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं की बैठक भी आज बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजग के शीर्ष नेताओं को मंगलवार को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया है। इससे पहले भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

राजग की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी तथा लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पार्टी नेता सुखबीर सिंह बादल करेंगे । हरसिमरत कौर बादल केंद्रीय मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगी। केंद्रीय मंत्रियों की बैठक शाम को भाजपा मुख्यालय में होगी । सूत्रों ने बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बैठक में शामिल होने की अभी पुष्टि नहीं हो पायी है क्योंकि वह विदेश यात्रा पर थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024