1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वन-नेशन-वन-कार्ड का अंतिम परीक्षण 3-4 माह में, एक समार्टकार्ड से देश में कही भी करे यात्रा

वन-नेशन-वन-कार्ड का अंतिम परीक्षण 3-4 माह में, एक समार्टकार्ड से देश में कही भी करे यात्रा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 07, 2018 07:01 am IST,  Updated : Sep 07, 2018 07:06 am IST

देश में जल्द ही सभी तरह प्रकार की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल एक स्मार्टकार्ड के जरिए करना संभव होगा, क्योंकि वन-नेशन-वन-कार्ड का अंतिम परीक्षण अगले कुछ महीनों में पूरा हो जाएगा।

Amitabh Kant- India TV Hindi
Amitabh Kant Image Source : PTI

नई दिल्ली: देश में जल्द ही सभी तरह प्रकार की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल एक स्मार्टकार्ड के जरिए करना संभव होगा, क्योंकि वन-नेशन-वन-कार्ड का अंतिम परीक्षण अगले कुछ महीनों में पूरा हो जाएगा। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने गुरुवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों के परामर्श के बाद वन-नेशन-वन-कार्ड नीति का बहुत सारा काम पूरा हो चुका है। 

Related Stories

कांत ने कहा कि बैंक-एंड टेक्नोलॉजी का सारा काम पूरा हो चुका है और संभवत: अगले तीन-चार महीनों में हम इसकी अंतिम परीक्षण करने की स्थिति में होंगे और यह परीक्षण रेल, मेट्रो, और बसों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके पीछे का विचार यह है कि स्मार्ट कार्ड से मुंबई में यात्रा करनेवाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश के दूरदराज इलाके में भी उसी कार्ड से यात्रा कर सके।

कांत ने कहा कि यही कार्ड डेबिट या क्रेडिट कार्ड के रूप में भी काम करेगा। उन्होनें कहा कि इस काम से कई एजेंसियां जु़ड़ी हैं, जिसमें सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग, बैंक और शहरी विकास मंत्रालय शामिल है। इसमें बड़ी संख्या में प्रौद्योगिकी का काम शामिल है। हमने कई दौर की बैठकें की हैं और सभी मंत्रालय इसमें शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत