1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया का शानदार फार्म कोई तुक्का नहीं: उस्मान ख्वाजा

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया का शानदार फार्म कोई तुक्का नहीं: उस्मान ख्वाजा

 Reported By: Bhasha
 Published : May 28, 2019 10:47 am IST,  Updated : May 28, 2019 10:47 am IST

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने कहा है कि उनकी टीम जीत की राह पर लौट रही है और विश्व कप से पहले शानदार फार्म कोई तुक्का नहीं है। 

आस्ट्रेलिया का शानदार...- India TV Hindi
आस्ट्रेलिया का शानदार फार्म कोई तुक्का नहीं: उस्मान ख्वाजा Image Source : AP IMAGES

लंदन। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने कहा है कि उनकी टीम जीत की राह पर लौट रही है और विश्व कप से पहले शानदार फार्म कोई तुक्का नहीं है। 

आस्ट्रेलिया ने दूसरे और आखिरी अभ्यास मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हराया। इससे पहले कंगारू टीम ने भारत में वनडे श्रृंखला 3-2 से जीती थी।

ख्वाजा ने कहा , ‘‘हमने इसके लिये काफी मेहनत की है। सभी ने मेहनत की है। भारतीय टीम यहां दौरे पर आई थी और हम भले ही हार गए लेकिन यह हमारे लिये बड़ा टर्निंग प्वाइंट था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ टीमों में से है। हमने उसे कड़ी चुनौती दी। उसके बाद हम भारत गए और पहले दो मैच हारने के बाद श्रृंखला जीती। हमारे आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं थी।’’

ख्वाजा ने उम्मीद जताई कि ड्रेसिंग रूम के सकारात्मक माहौल की मदद से वे जीत दर्ज करने में कामयाब रहेंगे। आस्ट्रेलिया को पहला मैच एक जून को अफगानिस्तान से खेलना है ख्वाजा ने कहा, ‘‘जीत की आदत होती है। हम टीम में बार-बार यह बात करते हैं। हम लय कायम रखना चाहते हैं। मुझे पता है कि हारने पर कैसा लगता है और जीत का अहसास क्या होता है। हम जीतना चाहते हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल