धान की बुवाई का क्षेत्र पिछले साल के बराबर ही है, जबकि गन्ने की बुवाई बेहतर है। गैर-खाद्य फसलों में कपास की बुवाई काफी अधिक है। कुल बुवाई क्षेत्र सामान्य बुवाई क्षेत्र का 22 प्रतिशत है, जबकि 2023 में यह 18.6 प्रतिशत था।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के 65 लाख किसानों के खाते में पहली किश्त की रकम ट्रांसफर करेंगे। सरकार द्वारा किसानों को हर साल 2 हजार रुपये दिए जाने का वादा किया गया था। इसी के तहत ये राशि ट्रांसफर की जा रही है।
छत्तीसगढ़ में एक किसान के खाते से फर्जी साइन कर रकम निकालने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर सीएम विष्णु देव साय ने मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। किसान ने बताया कि फर्जी तरीके से न सिर्फ राशि निकाली गई, बल्कि उनके नाम से ऋण भी लिया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह भी याद रखना चाहिए कि किसान भी एक उपभोक्ता है। गेहूं के अलावा, वह अपने दैनिक जीवन के लिए कई अन्य चीजें खरीदता है। महंगाई कम होना किसानों के हित में भी है।’’
रेवंत रेड्डी ने कहा, ''मंत्रिमंडल ने 12 दिसंबर, 2018 से नौ दिसंबर, 2023 तक पांच साल की अवधि के लिए राज्य के किसानों द्वारा लिए गए दो लाख रुपये के कर्ज को माफ करने का फैसला किया है।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्रता शर्तों सहित ऋण माफी का विवरण जल्द ही एक सरकारी आदेश (जीओ) में घोषित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक किसान देर रात अपने घर के दो सदस्यों के साथ खेतों की सिंचाई करने गया था। इसी दौरान जंगल के बाहर घूम रहा बाघ खेत में पहुंच गया और किसान पर हमला कर दिया।
बुधवार को मोदी कैबिनेट ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए एक के बाद एक कई बड़े ऐलान किए हैं। पीएम मोदी की सरकार ने देश के किसानों को भी बड़ी खुशखबरी दी है।
अप्लाई करने से पहले आपके पास आधार कार्ड, भूमि स्वामित्व पत्र और सेविंग बैंक अकाउंट होना चाहिए। मजबूत आर्थिक स्टेटस वाले कुछ खास कैटेगरी के लाभार्थी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के फायदे के लिए पात्र नहीं होते हैं।
गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया था। कुलविंदन ने एक वीडियो में कहा था कंगना ने एक बयान दिया था कि दिल्ली में किसान 100-200 रुपये लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उस दौरान मेरी मां भी प्रदर्शनकारियों में शामिल थी।
पाकिस्तान में किसानों के साथ किस तरह का सलूक किया जाता है यह पंजाब में हुई घटना से साफ हो गया है। यहां पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पंजाब और आसपास के इलाकों में चल रहे किसानों के आंदोलन की वजह से अंबाला के व्यापारियों का काफी नुकसान हो रहा है जिसके बाद उन्होंने इस मामले का हल निकालने के लिए देश के चीफ जस्टिस और चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
किसान संगठनों ने अपने 3 साथियों की रिहाई की मांग को लेकर रेल की पटरियों पर धरना दे दिया जिसके चलते कई ट्रेनें रद्द हो गईं और यात्रियों को रामनवमी के दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 में यूरिया का आयात इससे पिछले साल के 91.36 लाख टन से घटकर 75.8 लाख टन रह गया। भारत को सालाना करीब 350 लाख टन यूरिया की जरूरत होती है। मांडविया ने कहा कि स्थापित घरेलू उत्पादन क्षमता 2014-15 में 225 लाख टन से बढ़कर करीब 310 लाख टन हो गई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि असुविधा होने पर वाहन चालक हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और उन्होंने असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की।
चंद ने कहा कि अगर व्यापारियों को बिना मांग और आपूर्ति के समर्थन वाली कीमत पर गेहूं या चावल खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है, तो खरीदारी नहीं होगी। चंद ने कहा कि जब सरकार किसी चीज (गेहूं या चावल) को फिर से उस कीमत पर खरीदती है जो मांग और आपूर्ति पर आधारित नहीं है, तो इसका आर्थिक प्रभाव होता है।
झांसी में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। सीएम योगी के आदेश के बाद अधिकारी सर्वेक्षण के लिए तो पहुंचे लेकिन किसानों के फसल के कुल नुकसान का सिर्फ 32 से 33% ही देने की बात कर रहे हैं।
पुलिस ने कहा कि रेलवे, मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर अतिरिक्त पुलिस व अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है क्योंकि किसानों के ट्रेन व बस जैसे सार्वजनिक परिवहनों से आने की भी उम्मीद है।
कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी अपने घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए कुछ खासे वादे कर सकती है।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में इस वक्त अफीम की खेती अपने चरम पर है और यहां डोडा से अफीम निकालने का काम चल रहा है। लेकिन इस बीच किसानों को अफीमची तोतों ने खासा परेशान कर रखा है, जो खेत में से अफीम चुराकर खा जाते हैं।
सरकार ने निर्देश दिया है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसकी तैयारी भी कर ली गई है। किसी भी विषम परिस्थितियों के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़