Uttrakhand News: 1984 में 19 जवानों का दल ऑपरेशन मेघदूत के लिए निकला था। अचानक हुई हिमस्खलन से पूरी बटालियन दब गई और चंद्रशेखर हर्बोला भी हादसे में शहीद हो गए। अब 38 साल बाद ग्लेशियर से उनका पार्थिव शरीर मिला है।
पाकिस्तान में गर्मी ने 61 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भीषण गर्मी की वजह से शिस्पर ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है और इसी वजह से हिमनद झील में बाढ़ आ गई। POK के गिलगिट-बाल्टिस्तान इलाके में चीन का बनाया एक पुल हिमनद झील की बाढ़ को झेल नहीं पाया और टूट गया।
डांसिंग डीवा मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ब्लू गाउन में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। आपने देखी क्या?
उत्तराखंड में चीन की सीमा से लगते जोशीमठ के पास ग्लेशियर टूटने के बाद भारी बर्फबारी हुई। इस घटना पर बॉर्डर रोड टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि भारत-चीन सीमा के पास उत्तराखंड के जोशीमठ के नजदीक एक ग्लेशियर फट गया है।
Hero Glamour मोटरसाइकल खरीदने का शानदार मौका है। कंपनी ने Glamour पर भारी डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। Hero Glamour को आप मात्र 12,999 रुपए की डाउनपेमेंट करके घर ले जा सकते है।
उत्तराखंड के वैज्ञानिकों को ऋषिगंगा नदी के छह किलोमीटर उपर एक कृत्रिम झील मिली जिसके बारे में अभी यह नहीं मालूम हो सका है कि इस झील से निचले इलाकों में रहने वाली जनसंख्या को कोई खतरा है या नहीं। यह पता लगाने के लिए आईटीबीपी और डीआरडीओ की एक संयुक्त टीम उस स्थान तक पहुंच गयी है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में 10 दिन पहले आई विकराल बाढ़ के बाद तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकालने की हर क्षण के साथ और धूमिल होती उम्मीदों के बीच कीचड़ से भरी इस सुरंग में बचाव कार्य लगातार जारी है।
उत्तराखंड के चमोली में आपदा आने के बाद एनटीपीसी के प्रोजेक्ट को भी क्षति हुई। वहीं, एनटीपीसी के कर्मचारी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए चल रहे अभियान में एनटीपीसी, सीआईएसएफ, यूपीएनएल सहित विभिन्न संस्थाओं के 325 इंजीनियर, अधिकारी और वैज्ञानिक जुटे हुए हैं।
तपोवन टनल में फंसे मजदूरों को निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। आईटीबीपी ने एक बयान जारी कर रहा कि सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर टनल को साफ करने का काम जारी है जिससे अंदर फंसे मजदूरों को निकाला जा सके।
इंडिया टीवी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्लेशियर के फटने के बाद चमोली में वर्तमान बचाव मिशन के बारे में बात की। साक्षात्कार के दौरान सीएम रावत ने इस त्रासदी के पीछे विकास को मुद्दा बनाने वालों को फटकार लगाई और कहा कि इस तरह की टिप्पणी करने वाले लोग अपने एसी कमरों से बाहर निकलें और वास्तविकता देखें।
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद आए सैलाब से हुई भारी तबाही के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 26 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं जबिक 180 लोग अब भी लापता हैं।
चमोली हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बयान दिया है जिसमें उन्होंने बताया है कि सैलाब के बाद अब तक 203 लोग लापता है जिनकी तलाश लगातार जारी है।
चमोली जिले में ग्लेशियर के फटने के बाद उत्तराखंड का तपोवन हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर डैम पूरी तरह से धवस्त हो गया। धौली गंगा और ऋषि गंगा नदियों के संगम पर स्थित बांध पूरी तरह से नष्ट हो गया। यहां तक कि मलारी घाटी और तपोवन के पास के दो पुल बह गए हैं।
पीएम ने हल्दिया में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले उत्तराखंड में हुई त्रासदी का जिक्र करते हुए वहां की जानकारी साझा की। पीएम मोदी ने कहा कि मां गंगा का उद्गम स्थल उत्तराखंड इस समय आपदा का सामना कर रहा है। ग्लेशियर टूटने से वहां नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मैं उत्तारखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्र सरकार के गृह मंत्री से लगातार संपर्क में हूं। राहत व बचाव का कार्य चल रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मेडिकल सुविधाओं में कमी न हो, इस पर जोर दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के साथ पूरा देश उत्तराखंड के साथ है। उत्तराखंड के लोगों के हौसले से त्रासदी हारेगी।
एनडीआरएफ की 3 टीमें वहां पहुंच गई हैं। अधिक टीमें दिल्ली से उत्तराखंड के लिए रवाना होने के लिए तैयार हैं। आईटीबीपी के जवान भी हैं। मैं उत्तराखंड के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि मोदी सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है: गृहमंत्री अमित शाह
उत्तराखंड के चमोली में कुदरत की जो तबाही है उससे हर कोई सन्न है। रात 9 बजे तक बाढ़ का पानी हरिद्वार पहुंचने की आशंका है जिसके चलते प्रशासन ने तटों को खाली कराने का आदेश दिया है।
इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में उत्तराखंड के सीएम टीएस रावत ने कहा कि वह स्थिति का आकलन करने के लिए जल्द ही चमोली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिगंगा परियोजना और एनटीपीसी परियोजना को भारी क्षति हुई है।
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम रावत ने कहा कि चमोली के रेणी गांव में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को भारी बारिश व अचानक पानी आने से क्षति की संभावना है।
उत्तराखंड के चमोली पर कुदरत का बहुत बड़ा कहर टूटा है। एक ग्लेशियर फटने के बाद ऐसी भीषण तबाही हुई है जिसका मंज़र बेहद खौफनाक है। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर की चपेट में आने से ऋषि गंगा प्रोजेक्ट पूरी तरह से तबाह हो चुका है।
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने की वजह से भारी तबाही का अनुमान है। इस घटना के बाद गंगा नदी में जल स्तर बढ़ना तय है, जिसके बाद यूपी के सीएम योगी भी हरकत में आ गए हैं, उन्होंने अअधिकारियों को अलर्टकरते हुए कहा कि है कि गंगा नदी और आसपास इलाके पर पूरी नजर रखी जाए।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़