वीडियो में देखा जा सकता है कि नाबालिग लड़कों का झुंड दुकान के अंदर पहुंचता है और दो लड़के धारदार हथियार निकालकर दुकानदार को धमकाने लगते हैं। डर के मारे दुकानदार 30 हजार रुपये लड़कों को दे देता है।
रिटायर्ड कर्नल ने गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पूरी घटना बताई है। लूट की घटना जनवरी में हुई थी, लेकिन अब तक पूर्व सैन्य अधिकारी को आरोपियों के बारे में जानकारी नहीं मिली।
CISF के 5 कर्मियों को पश्चिम बंगाल पुलिस ने आयकर अधिकारी बनकर लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में पता चला कि यह लूट संपत्ति विवाद से जुड़ी थी।
इंदौर में डेढ़ करोड़ रुपये और 20 तोला सोना की हुई चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने बताया कि जिसने चोरी को अंजाम दिया वह महिला का जीजा है, जिसने शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये चारों आरोपी फर्जी आईबी अधिकारी बनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कार्रवाई की है।
राजधानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में बंदूक की नोक पर एक व्यापारी से 80 लाख रुपये लूट लिए गए हैं। लूट की इस वारदात की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
बिहार के भोजपुर जिले में करोड़ों की लूट के बाद से मार्केट में सनसनी फैल गई। व्यापारी समुदाय के लोग इस घटना से काफी हैरान हैं। दिन के समय करोड़ों के लूटपाट की घटना हुई है। पुलिस और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के आरोपी नकली आधार और पैन कार्ड का उपयोग कर कई व्यापारियों के नाम पर लोन लिया।
दिल्ली के करावल नगर में सशस्त्र बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। करावल नगर के प्रह्लाद चौक पर ज्वेलरी की दुकान पर बदमाशों ने हाथ साफ किया है।
कालाहांडी पुलिस ने लूट के करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने लूट के आरोप में आठ लोगों को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
दिनदहाड़े लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग भी की है। इस दौरान दुकान से बाहर निकल रहे एक युवक के बाजू में गोली लग गई। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
कर्नाटक के कोप्पल से लूट की एक घटना सामने आई है। बेखौफ लुटेरे चाकू लेकर दुकान में घुस गए। लुटेरों ने चाकू की नोक पर दुकानदार से मोटी रकम वसूलनी चाही, लेकिन उसके पास सिर्फ 7 हजार रुपये ही मिला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
कर्नाटक के विजयपुरा जिले में नकाबपोश गिरोह ने घर में लूटपाट की कोशिश की। पुलिस ने सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 3 अन्य फरार हो गए।
ट्रैवलकर्मी को लुटेरों पर शक हुआ तो उसे पैसे ऑफर किए गए। जब उसने पैसे लेने से मना कर दिया तो लुटेरों ने फायरिंग कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने पूरे शहर को अलर्ट कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सिक्यॉरिटी गार्ड को गोली मारकर वैन से 78.41 लाख रुपये लूट लिए। घटना शाम 5 बजे खोखरा गांव में हुई, जब वैन शराब दुकानों से पैसे कलेक्ट कर रही थी।
आरोपियों ने कर्ज चुकाने के लिए लहसून कैंटर लूटने का प्लान बनाया था। ट्रक ड्राइवर नईम ने पूरी लूट की साजिश रची थी और अपने दोस्तों के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया था।
एक लड़के को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कपड़े बेचना बहुत ही भारी पड़ गया। दरअसल, प्लेटफॉर्म के बगल से ही लोकल ट्रेन गुजर रही थी और उस ट्रेन के गेट पर लटके कुछ लोगों ने मौके का फायदा उठाकर लड़के के हाथ से उसके कपड़ों को छीन लिया।
आरोपी युवकों ने तीन फर्जी कंपनी बनाई और दो साल तक अलग-अलग जिलों में लोगों से ठगी करते रहे। नेटवर्क मार्केटिंग की तर्ज पर इन लोगों ने जमकर लूट की। अब इनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
मुंबई के महालक्ष्मी क्षेत्र में दो लोगों ने बंदूक और चाकू के बल पर एक आभूषण की दुकान से 1.91 करोड़ रुपये के सोने और चांदी के सामान लूट लिए।
दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के एक कपड़े की दुकान में डकैती की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के आरोप में 5 नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया। आरोपियों ने क्रिकेट खेलते वक्त डकैती का प्लान बनाया था।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़