आरोपी ने व्हीलचेयर पर बैठे पति के सामने उसकी पत्नी की हत्या कर दी और शरीर से गहने उतारकर ले गया। पति का इलाज करने वाला डॉक्टर जब घर पहुंचा को हत्या के बारे में अन्य लोगों को जानकारी मिली।
राजधानी दिल्ली में बदमाशों ने शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर मनी ट्रांसफर करने वाले कर्मचारी से 80 लाख रुपये लूट लिए। वहीं दूसरी तरफ बवाना में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बिहार के सारण जिले में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। यहां एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर बदमाशों ने ग्राहकों और दुकानदार को बंधक बना लिया और फिर झोले में गहने भरकर ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
भीलवाड़ा में एक व्यापारी के साथ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने व्यापारी को धक्का देकर गिराया और फिर स्कूटी और चार लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
जमुई में अपराधियों ने थाने से महज 100 मीटर दूर लूट की घटना को अंजाम दिया है। फिल्मी स्टाइल में उन्होंने पीड़ित को पुल पर घेरा और फिर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
निजी ट्रैवल्स बस को हथियार के बल पर रोककर लुटेरों ने ढाई करोड़ रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मछलियों से भरा एक कैंटर बेकाबू होकर पलट गया। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ और राहगीरों के बीच सड़क पर बिखरी मछलियां लूटने की होड़ मच गई।
पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुका है। हालांकि, दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा।
पुलिस की टीम ने जब 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया तो इन सभी की क्राइम हिस्ट्री खंगाली गई। इनमें से मेन सरगना पहले भी कई चोरी की वारदात का फर्जी पुलिस की वर्दी पहनकर अंजाम दे चुका था। उसने पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा भी दी थी।
पड़ोसी दुकानदार के बढ़ते बिजनेस से जलता के चलते शख्स ने उसके यहां बड़ी लूट करवा दी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में सफलता पाई और आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 79 लाख रुपए का माल बरामद किया।
झुंझुनूं शहर में रोडवेज बस डिपो के पास स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में चोरों ने अलसुबह करीब 2:20 बजे धावा बोल दिया। इस दौरान चोरों ने 15 लाख की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया गया है। उसपर दो बैंक मैनेजर और दो सब-इंस्पेक्टर से शादी करने और करोड़ों की ठगी करने का आरोप है। लुटेरी दुल्हन के 10 खातों में 8 करोड़ रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन मिले हैं।
ठगों ने दुकानदार को हिप्नोटाइज कर 70 हजार रुपए लूट लिए। बाद में जब दुकानदार को होश आया तो उसने पूरे मामले की शिकायत की। ठगी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही है।
बेंगलुरु के बाहरी इलाके में अज्ञात बदमाश शादी का निमंत्रण देने के नाम पर घर में घुसे और बुजुर्ग महिला के हाथ पैर बांधकर 10 लाख रुपये का सोना ले उड़े। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। जहां लुटेरों ने एक ज्वेलर पर पिस्तौल तान दी और उससे लाखों रुपये की नकदी और सोना लूटकर भाग गए। लुटेरों का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
फ्रांस की राजधानी पेरिस के लूवर म्यूजियम में 4 चोरों ने महज 4 मिनट में नेपोलियन के ऐतिहासिक गहनों की डकैती की। इन गहनों में महारानी यूजीन का मुकुट, पन्ना हार और अन्य बेशकीमती आभूषण शामिल थे। चोरों ने गहनों को ब्लैक मार्केट में बेचने की संभावना जताई जा रही है।
AIMIM उम्मीदवार तौसीफ आलम के कार्यक्रम में बिरयानी की जमकर लूट हुई। इस दौरान लोगों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सांबा में एक निर्माण स्थल पर निजी सुरक्षाकर्मियों और श्रमिकों पर हमला करने और निर्माण सामग्री लूटने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मालकिन के घर आभूषणों की लूट को अंजाम देने के बाद नौकर फरार हो गया था। आरोपी नौकर 12 साल बाद दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
इस गैंग के लोग कम कीमत में गहने देने का लालच देकर ज्वैलर्स को ठगते थे। इनके पास से 25 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही इनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़