एक युवक से बीच रोड पर बदमाशों ने 1.5 करोड़ रुपए का सोना लूटा है। बदमाशों ने युवक को फिल्मी स्टाइल में सड़क पर रोका और फिर उसे कार में डालकर फरार हो गए।
भारत मंडपम के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने स्कूटर पर आभूषण लेकर जा रहे एक शख्स से पिस्तौल की नोक पर लूट को अंजाम दिया।
दिल्ली के प्रगति मैदान के भैरों मन्दिर के पास स्कूटी पर ज्वैलरी ले जा रहे शख्स से लूट की वारदात हुई है। पिस्टल की नोंक पर दो बाइक पर सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में टाइल लगाने आए मजदूरों ने महिला की हत्या कर दी और उसकी के बेटी को बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने घर में लूटपाट को अंजाम दिया।
दिल्ली के रहने वाले एक पूर्व बैंकर से ठगों ने 23 करोड़ रुपये ठग लिए गए। मामला 4 अगस्त को शुरू हुआ, जब नरेश मल्होत्रा को एक महिला ने फोन किया, जिसने खुद को एक टेलीकॉम कंपनी का अधिकारी बताया।
महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड में कुख्यात रावण गैंग के 9 बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से लूट के कई सामान बरामद किए गए हैं।
मुजफ्फरपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां इनकम टैक्स अधिकारी बताकर एक घर में घुसकर कुछ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दिल्ली में गला घोंटू गैंग एकबार फिर से एक्टिव हो गया है जो लोगों का गला दबाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। बदमाशो की तलाश में दिल्ली पुलिस जुटी है।
केरल के कोझिकोड में एक लुटेरे ने 64 साल की महिला को चलती सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस से धक्का देकर गिरा दिया और उसका पर्स व मोबाइल लूटकर फरार हो गया। महिला को गंभीर चोटें आईं। रेलवे पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है।
ब्राजील से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक टीवी रिपोर्टर के साथ लूट की घटना हुई है। लूट की घटना उस वक्त हुई जब लाइव प्रसारण शुरू होने वाला था। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जलगांव में कार से चोरी करने आए चार चोरों ने कई जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया और आसानी से फरार भी हो गए। इस घटना का वीडियो सामने आया है।
दुकान में मौजूद लोगों ने बताया कि चार लोग कार से आए थे। एक गाड़ी के अंदर ही रुका। तीन दुकान के अंदर आए और दो लोगों ने बंदूक की नोक पर जल्दी-जल्दी गहने भरे। इसके बाद चारों हाइवे की तरफ भाग गए।
आरोपियों ने गहने दोगुने करने का लालच दिया और महिला से सारे गहने मंगा लिए। इसके बाद उसे चावल खिलाए, जिससे वह बेहोश हो गई और सारे गहने लेकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही उन्हें पकड़ लिया।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दिन दहाड़े लूट की एक बड़ी घटना देखने को मिली है। दरअसल यहां ऑनलाइन डिलीवरी ब्वॉय के कपड़े में 2 बदमाश एक ज्वैलर्स की दुकान में घुस गए और बंदूक की नोक पर लूट पाट की।
वीडियो में लुटेरों को दुकान से बाहर निकलते देखा जा सकता है। जिस सराफा व्यापारी से लूट हुई है, वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। लूटे गए गहनों की कीमत 50-60 लाख रुपये बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 3 से 6 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव का समापन रविवार को अव्यवस्था और हंगामे के साथ हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन, समापन की घोषणा के बाद भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और प्रदर्शनी में रखे आमों की लूट शुरू हो गई।
जमशेदपुर में ज्वेलर के घर से 1 करोड़ की लूट के मामले में 2 आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार हुए। उनके पास से सोने की ज्वेलरी, पिस्तौल, चाकू और मोबाइल बरामद हुए हैं। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
दिल्ली के चांदनी चौक में बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट और फायरिंग की है। बदमाशों ने यहां से 35 लाख रुपए लूटे हैं।
पुलिस ने बताया कि वाहिद शादी के कर्ज से परेशान था। ऐसे में उसने लूट की झूठी साजिश रची और जयपुर से दो लुटेरे इस काम के लिए बुलाए थे। वाहिद ने दोनों को इसके लिए एक-एक लाख रुपये भी दिए थे।
दिल्ली में एक ही रात में चाकू की नोक पर लूट की कई घटनाएं सामने आई थीं और पुलिसकर्मी पर भी हमला किया गया था। पुलिस ने लूट के मामले में मुख्य आरोपी सूरज और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़