राजस्थान उच्च न्यायालय ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 रद्द कर दी है। बता दें कि आरपीएससी ने 2021 में पुलिस उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 859 पदों के लिए विज्ञापन निकाला था।
Fact Check: राजस्थान के सवाई माधोपुर में भीषण बाढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, जब इस दावे का फैक्ट चेक किया गया तो यह फर्जी साबित हुआ।
राजस्थान के सीकर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। जहां एक मां ने ही अपने दो बच्चों का अपहरण कर लिया और उनको अपने मायके ले गई। स्कूल जाने के लिए खड़े दो बच्चों को एक कार में जबरन उठाकर ले जाने का वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हुआ है।
बीकानेर-जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को बर्खास्त कर दिया गया है। डॉ कुमार पर शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप साबित हुआ है।
राजस्थान में बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आज भी प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से आज आठ जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। देखें वीडियो...
सोमवार के दिन भक्त नाव में सवार होकर आरती करने पहुंचे। मंदिर की छत पर भक्तों ने आरती की। इसके वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें महादेव का मंदिर चारो तरफ से पानी से घिरा नजर आ रहा है।
राजस्थान उच्च न्यायालय ने सरकारी स्कूलों में 86,000 से ज्यादा जर्जर कक्षाओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही कोर्ट ने इन कमरों को बंद कर ने का निर्देश दिया।
राजस्थान की सरकार ने प्रदेश और अपने लोगों के विकास के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। जिनमें रिन्यूएबल एनर्जी, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना और विकसित राजस्थान को लेकर कई बड़े फैसले लिए हैं।
मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। यहां दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में जलभराव के हालात बन रहे हैं।
राजस्थान के कई जिलों में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं मौसम विभाग ने आगमी तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के झालावाड़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने एक टोटके के तहत गधे को गुलाब जामुन खिलाए हैं और मुखिया को गधे पर उल्टा बैठाकर श्मशान के चक्कर लगवाए हैं।
खाटूश्यामजी-सालासर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा दिल्ली से खाटूश्यामजी-सालासर के बीच शुरू की गई है। हेलीकॉप्टर यात्रा का किराया प्रति यात्री 95 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
राजस्थान सरकार और राज्य चुनाव आयोग का मामला कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले की याचिका पर अब 25 अगस्त को सुनवाई होनी है।
राजस्थान में सीनियर शिक्षक पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।
यह मामला तब सामने आया जब घायल बच्चों में से एक रात में गुरुकुल से भाग गया और अपने परिवार को यातना के बारे में बताया। बच्चों के शरीर पर दागने के घावों और उनके साथ हुए दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
आरोपी ने 10 महीने पहले शादी से इंकार करने पर एक महिला की हत्या कर दी थी, जिस पर पुलिस ने 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
झालावाड़ में 70 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी को जहर देकर मार डाला। बाद में पछतावे में आकर उसने खुद भी जहर खा लिया।
जयपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गलता गेट थाना क्षेत्र के नागतलाई इलाके में मंगलवार शाम लापता हुए दो सगे भाइयों के शव घर से थोड़ी दूरी पर खड़ी एक XUV गाड़ी से बरामद हुए हैं।
राजस्थान के भिवाड़ी में एक और परिवार अवैध संबंधों की आग में बर्बाद हो गया। एक पत्नी ने अपने पति की हत्या की और जीजा के साथ फरार हो गई।
केंद्र सरकार ने कोटा-बूंदी में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी दी है, जिसकी लागत 1507 करोड़ रुपये होगी। यह एयरपोर्ट 24 महीनों में तैयार होगा और सालाना 20 लाख यात्रियों को संभाल सकेगा। इससे कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों को सीधा फायदा मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।
संपादक की पसंद