जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा की छठी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल प्रशासन द्वारा जगह धोकर सबूत मिटाने के आरोप लगे हैं। पुलिस सुसाइड, लापरवाही और मानसिक दबाव, तीनों पहलुओं से जांच कर रही है।
भीलवाड़ा में महिलाओं के एक व्हाट्सएप ग्रुप को साइबर ठगों ने हैक कर लिया और शादी का निमंत्रण कार्ड भेज दिया। हालांकि महिलाओं ने बड़ी ठगी की कोशिश को नाकाम कर दिया।
राजस्थान में एक नाबालिग ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किया गया है। पिता की मौत के बाद उसने नशे का कारोबार संभाल लिया था। पाकिस्तान से भी उसका कनेक्शन था, कैसे वह कारोबार चलाता था और किस तरह से तस्करी करता था, जानकर हैरान हो जाएंगे आप।
राजस्थान में आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) और सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की संयुक्त कार्रवाई से शुक्रवार सुबह सनसनी फैल गई। जोधपुर, सांचौर और पीपाड़ में तड़के एक साथ हुई छापेमारी में खुफिया एजेंसियों ने तीन संदिग्ध मौलवियों को हिरासत में लिया है।
राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्यामजी में एक होटल पर दो दर्जन बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना से धार्मिक नगरी में भय और तनाव का माहौल फैल गया।
राजस्थान के अजमेर में लगे पशु मेले में एक भैंसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस भैंसे की कीमत 35 लाख रुपए है और इसका नाम युवराज है। इसका वजन लगभग 800 किलो है।
राजस्थान हाई कोर्ट ने बुधवार को आसाराम को मेडिकल ग्राउंड पर छह महीने की अंतरिम बेल दे दी। आसाराम ने अपनी बिगड़ती सेहत और मेडिकल ट्रीटमेंट की ज़रूरत का हवाला देते हुए रेगुलर बेल अर्ज़ी दी थी।
धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान का लोहे का शटर करीब 60 फीट दूर जा गिरा, जबकि अंदर सो रहा दुकानदार शंकरलाल 20 फीट दूर सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई। यहां बेटी की शादी से पहले पिता की मौत हो गई। पिता एक ट्रेन की चपेट में आ गए, जो उन्हें 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।
राजस्थान के सीकर में एक एसी मैकेनिक की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। मैकेनिक से जिस महिला से प्यार किया, उसी ने अपने जीजा के साथ मिलकर मैकेनिक को मारने की साजिश रची।
राजस्थान में मजदूरों से भरी बस में करंट दौड़ने से बड़ा हादसा हो गया। बस में आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई लोग झुलस गए।
गुजरात-दिल्ली समेत देश के कई राज्यों से आठ ठगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक नई स्कॉर्पियो चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो लोगों को स्कॉर्पियो चोरी करते हुए देखा जा सकता है।
राजस्थान के अजमेर में पुष्कर पशु मेला लगा हुआ है। इस मेले में तमाम जानवर आए हैं, जिसमें चंडीगढ़ से आया एक काला घोड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घोड़े की कीमत 15 करोड़ रुपए रखी गई है।
राजस्थान के पुष्कर पशु मेला में नगीना नाम की घोड़ी चर्चा में है। इसके मालिक ने इसकी कीमत एक करोड़ रुपए रखी है। इसकी सुंदरता सभी पशु प्रेमियों का मन मोह रही है।
राजस्थान में एक साथ 67 RAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। एडीएम (जयपुर पूर्व) संजय कुमार माथुर का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।
राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने राज्य स्तर पर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों राज्य स्तर पर कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
राजस्थान में अचानक मौसम का मिजाज बदला बदला सा हो गया है। सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। 10 जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
गुजरात और राजस्थान में भारतीय सेना युद्धाभ्यास करेगा। इससे पहले NOTAM जारी कर दिया गया है।
झुंझुनूं में व्यापारी के घर से जेवरात चोरी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियो के पास से चोरी का गोल्ड भी बरामद किया गया है।
संपादक की पसंद