राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है।
झुंझुनूं में एक ट्रैक्टर और ब्रेजा कार के बीच टक्कर हो गई। कार की टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर कई टुकड़ों में बंट गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
डांस के बीच हवाई फायरिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया हैं।
दो कुख्यात गैंगों के बीच हुई खूनी गैंगवार का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस गैंगवार में दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो सगे भाइयों ने एक मृत महिला के शरीर से सोने के आभूषण चोरी कर लिए। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
एक वाल्मीकि परिवार के लिए हेमा मालिनी का खास सहयोग देखने को मिला है। परिवार की बेटी की शादी के लिए उन्होंने लाखों रुपये के उपहार भेजे।
राजस्थान के भरतपुर जिले से जयपुर जाते समय एक दिन के नवजात शिशु की मौत हो गई, जब एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया। नर्सिंग स्टाफ के न होने की वजह से बच्चे का पिता सिलेंडर को ऑपरेट कर रहा था।
कोटा में एक ज्वेलर व्यापारी को अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया। वहां मौजूद लोगों ने व्यापारी को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक पिकअप की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पिकअप रिवर्स गियर में तेज गति से पीछे आ रही थी, जिससे धक्का लगने के बाद युवक गिर गया और वाहन की नीचे आ गया।
झुंझुनू में दो बदमाशों के बीच गैंगवार में एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो अपराधियों की मौत हो गई। यह झड़प शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे नवलगढ़ के खिरोड़ गांव में हुई।
राजस्थान के हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध अब हिंसक हो गया है। किसानों ने टैक्टर से फैक्ट्री की दीवार तोड़ डाली और हंगामे में कई पुलिस वाले भी घायल हो गए हैं।
राठीखेड़ा गांव में एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण को लेकर चल रहा विवाद अचानक तनावपूर्ण माहौल में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टरों से फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी।
अलवर जिला अस्पताल से गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लाए गए बुजुर्गों के शवों की अदला-बदली हो गई।
अलवर में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अनोखी सजा मिली है। बदमाश ने बेल के लिए न्यायालय के सामने अपनी विकलांगता की बात रखी तो न्यायालय ने पैरोल देने से पहले प्रतिदिन सोमवार को पुलिस थाने में 2 घंटे साफ सफाई की सजा दी।
गुजरात की एक महिला डॉक्टर की 15 लाख रुपये की सुपारी किलिंग की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कमरे में फंसे तेंदुए की हालात सामान्य नहीं थी। बचाव अभियान शुरू होने से पहले ही उसने कमरे के अंदर उल्टी कर दी और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।
कोटा में एक पुराने पेड़ के तने के अंदर से हनुमान जी की लगभग साढ़े तीन से चार फीट ऊंची प्राचीन प्रतिमा निकली है। प्रतिमा के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
देश के जिन 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR की प्रक्रिया चल रही है, उनमें से एक ने 100 फीसदी वोटर लिस्ट का डिजिटाइजेशन पूरा करके देश में पहला राज्य बनने का गौरव हासिल किया है।
आईटीबीपी जवान अजीत चौधरी की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। पार्थिव शरीर घर पर पहुंचा तो परिवार में मातम पसर गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए बताया कि सरकार ने स्कूल के बच्चों के लिए एक नया फैसला लिया है। अभी मौखिक रूप से उसके निर्देश दिए गए हैं और 1 अप्रैल से वो पूरी तरह से लागू हो जाएंगे।
संपादक की पसंद