राजस्थान के उदयपुर जिले में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां लव मैरिज करने वाली युवती का अपहरण कर लिया गया है।
राजस्थान की जोजरी नदी में जहरीले पानी का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के पास पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि नदी में औद्योगिक अपशिष्ट छोड़े जाने से स्वास्थ्य एवं अन्य पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
राजस्थान सरकार ने कुल 222 अधिकरियों का तबादला किया है। वहीं, 11 अधिकारियों को उनके मौजूदा प्रभार के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
राजस्थान के भीलवाड़ा में 4 मृतकों के अंतिम संस्कार में पहुंचे 7 युवक नदी में डूब गए। यहां 2 की मौके पर मौत, एक लापता है। बाकी के 4 का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
बाड़मेर में एक महिला की लोहे के सरिया से वार कर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की है, जो एक सरकारी शिक्षक है।
राजस्थान के दौसा जिले में तीन अलग-अलग हादसों में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा है।
राधा मोहन दास ने कहा कि जो लोग पार्टी के लिए काम नहीं करना चाहते, उनके लिए पार्टी में कोई जगह भी नहीं होनी चाहिए। वह नौ सांसद, 46 विधायकों और तीन सांसद प्रत्याशियों सहित कई अन्य नेताओं से नाराज थे।
लड़की का कहना है कि वह अपने पति के साथ खुश है। वहीं, लड़की की मां उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई चाहती है, जिन्होंने उसकी बेटी को 1.2 लाख में बेच दिया था। हालांकि, पुलिस ने तथ्यों की जांच के बिना मामला दर्ज नहीं किया है।
ऋतु बनावत राजस्थान के भरतपुर के बयाना से निर्दलीय विधायक हैं। वह अपने पति के साथ 3 सितंबर से 11 सितंबर तक कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं। उनके साथ दल में करीब 98 लोग और हैं।
युवती का शव घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में मिला, जिसका गला चुन्नी से घोंटा गया और मुंह में घास ठूंसी गई थी। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
कानियां ग्राम पंचायत के सरपंच देवेंद्र सिंह राठौड़ मंगलवार को पानी की टंकी पर चढ़ गए। सरपंच का आरोप है कि उनके इलाके में विकास कार्य नहीं हो रहा है। इसके लिए आम जनता उन पर दोषारोपण कर रही है।
राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। एसआई भर्ती रद्द करने के हाईकोर्ट सिंगल बेंच के फैसले पर डबल बेंच ने रोक लगा दी है।
चुरू के एक अस्पताल में थ्री इडियट्स मूवी वाला सीन देखने को मिला। यहां दो युवक बाइक पर बुजुर्ग को बैठाकर सीधे इमरजेंसी वार्ड में घुस गए। इसका वीडियो भी सामने आया है।
जयपुर में एक रेस्टोरेंट में पर्यटकों के साथ कर्मचारियों ने मारपीट की है। आरोप है कि कर्मियों ने युवतियों से छेड़खानी की, जिसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की।
राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारी बारिश की आशंका के चलते सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार, 8 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गुजरात, राजस्थान, दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश होगी। जानें कहां कहां बरसेंगे बादल?
बाढ़ के पानी में बही कार में सवार एक शख्स की मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। दूसरे शख्श को पेड़ पर से 3 घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
पुलिस ने एक ऐसे सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है, जिसमें फौजी की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही देवर को एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसाने की गहरी साजिश रची थी।
झालावाड़ में एसडीएम को थप्पड मारकर चर्चा में आये नरेश मीणा जेल से बाहर आ गए हैं। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें रिहा किया गया।
राजस्थान की राजधानी जयपुर के सुभाष चौक इलाके में एक पुरानी इमारत बारिश के कारण ढह गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हुए। इमारत की नींव नमी के कारण कमजोर हो गई थी। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
संपादक की पसंद