1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर लगाया अधिकारी की हत्या का आरोप

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर लगाया अधिकारी की हत्या का आरोप

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 24, 2020 01:30 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 01:30 pm IST

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर उसके एक अधिकारी की हत्या का आरोप लगाया और उत्तर कोरिया से दोषियों को सजा देने की अपील की।

North korea, south korea- India TV Hindi
दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर लगाया अधिकारी की हत्या का आरोप  Image Source : FILE

सियोल: दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर उसके एक अधिकारी की हत्या का आरोप लगाया और उत्तर कोरिया से दोषियों को सजा देने की अपील की। अंतर-कोरियाई समुद्री सीमा में अनधिकृत रूप से मछली पकड़ने की घटनाओं पर नजर रख रही दक्षिण कोरियाई नौका से सोमवार को एक सरकारी अधिकारी लापता हो गया था। 

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि लापता अधिकारी मंगलवार दोपहर उत्तर कोरियाई तट पर था। अधिकारी वहां कैसे पहुंचा इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है और बृहस्पतिवार को मंत्रालय की ओर से जारी की गई अद्यतन जानकारी में भी यह नहीं बताया गया कि उसकी मौत कैसे हुई। 

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम विभिन्न खुफिया जानकारियों के आधार पर इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि यह उत्तर कोरिया की ‘‘नृशंस हरकत’’ है और दक्षिण कोरिया इसकी कड़ी निंदा करता है। उत्तर कोरिया ने हालांकि अभी तक इन आरापों पर कोई बयान जारी नहीं किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश