1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेजन जंगलों की आग से दुनिया में वायु प्रदूषण का बढ़ा खतरा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने जारी की तस्वीरें

अमेजन जंगलों की आग से दुनिया में वायु प्रदूषण का बढ़ा खतरा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने जारी की तस्वीरें

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 10, 2019 03:10 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 03:10 pm IST

सोमवार को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीरों को जारी किया जिनमें यह साफ दिख रहा है कि ब्राजील के अमेजन में पिछले महीने आग लगने से उस क्षेत्र में वायु प्रदुषण काफी बढ़ गया है।

amazon forest fire- India TV Hindi
amazon forest fire  

ब्राजील: सोमवार को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीरों को जारी किया जिनमें यह साफ दिख रहा है कि ब्राजील के अमेजन में पिछले महीने आग लगने से उस क्षेत्र में वायु प्रदुषण काफी बढ़ गया है। अगर देखा जाए तो अगस्त में पिछले महीने की तुलना में कई मानचित्रों में अधिक कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य प्रदूषक दिख रहे हैं।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि आग की वजह से काफी भारी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड निकला जो कि अमेजन के जंगलो के वातावारण में फैल गया है। वातावरण दुषित की वजह से वैश्विक जलवायु और स्वास्थ्य पर काफी भारी प्रभाव पड़ सकता है।

ब्राजील के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च के आंकड़ों से पता चला है कि इस साल अब तक ब्राजील में आग लगने की संख्या 1,00,000 से अधिक हो गई है। जो 2018 की इस अवधि की तुलना में लगभग 45 प्रतिशत अधिक है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश