1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या सुरभि चंदना होंगी बिग बॉस 15 का हिस्सा? जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

क्या सुरभि चंदना होंगी बिग बॉस 15 का हिस्सा? जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

 Published : Jun 05, 2021 08:51 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 08:51 pm IST

खबरें हैं कि सुरभि बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आएंगी। इस पर खुद एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया कि वह इस शो का हिस्सा होंगी कि नहीं।

Surbhi Chandana- India TV Hindi
क्या सुरभि चंदना होंगी बिग बॉस 15 का हिस्सा? Image Source : INSTAGRAM/SURBHI CHANDANA

टीवी की दुनिया में कई बड़े सितारों में एक सुरभि चंदना, जिनके लाखों दीवाने हैं। सुरभि इन दिनों टीवी शो बिग बॉस 15 को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि वह जल्द ही इस शो में नजर आएंगी। हालांकि, इस पर खुद एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में सुरभि ने साफ तौर पर कहा है कि वह बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं होंगी। दरअसल सुरभि ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान यह खुलासा किया।

अभिनेत्री से जब एक यूजर ने पूछा कि वह कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 में हिस्सा लेंगी? तो सुरभि ने जवाब दिया, "'यह महज एक अफवाह है, मैं इस शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हूं।"

सुरभि ने आगे कहा, "सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए मैं कहना चाहूंगी कि नहीं, मैं शो में नहीं जा रही हूं। मुझे न तो बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया गया है और न ही मैं इसमें हिस्सा लेने जा रही हूं।"

आपको बता दें कि सुरभि चंदना बिग बॉस 14 में बतौर गेस्ट पहुंची थीं। तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि सुरभि चंदना भी शो के अगले सीजन में नजर आ सकती हैं। सुरभि हालांकि सीरियल 'नागिन' से सुर्खियां बटोर चुकी हैं। सलमान के शो बिग बॉस की बात करें तो इस बार 'बिग बॉस 15' में 10 सेलिब्रिटी कपल्स के अलावा 5 आम लोग शामिल होने की संभावनाएं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन