1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. न्यू ईयर पार्टी में जाने के लिए करें ग्लासी मेकअप, हर किसी की नज़र अटक जाएगी आप पर, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

न्यू ईयर पार्टी में जाने के लिए करें ग्लासी मेकअप, हर किसी की नज़र अटक जाएगी आप पर, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 26, 2023 11:31 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 11:31 pm IST

अगर आप भी नए साल में सबसे बेहतरीन दिखन चाहती हैं तो उस दिन इन कुछ आसान मेकअप टिप्स की मदद से पा सकती हैं दिलकश लुक.

Glassy Makeup - India TV Hindi
Glassy Makeup Image Source : SOCIAL

नए साल की पार्टी के लिए अगर आप मेकअप लुक की तलाश में हैं तो इस दिन आप ग्लासी मेकअप करें। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान मेकअप टिप्स जो सबसे अलग दिखने में आपकी मदद करेंगे। तो चलिए बताते हैं नए साल के दिन आप ग्लासी लुक कैसे पाएं

  • प्राइमर: मेंकअप करने से पहले प्राइमर जरूर लगाएं। ये स्किन को ग्लोइंग दिखाने में आपकी मदद करेगा इसके साथ ही रिंकल्स, फाइन लाइन्स जैसी स्किन समस्याएं को छिपाने में भी मदद करता है।
  • इल्यूमिनेटिंग फाउंडेशन: मार्केट में कई तरह के फाउंडेशन मौजूद हैं जो स्किन को अलग-अलग फिनिश देते हैं। लेकिन ग्लासी लुक के लिए इल्यूमिनेटिंग फाउंडेशन का प्रयोग करें। इस तरह के फाउंडेशन से त्वचा काफी शाइनी नजर आती हैं।
  • ब्लश: नाक के दोनों तरफ, गालों के उभरे वाली जगह और डबल चिन को छिपाने के लिए डार्क ब्राउन शेड के ब्लशर का इस्तेमाल करें। इससे चेहरा आकर्षक नजर आएगा। इस बात का ध्यान रखें कि ब्लशर के साथ-साथ चीक्स बोन पर भी हाइलाइटर जरूर लगाएं।
  • आंखें: ग्लासी मेकअप लुक में आप अपनी आखों को स्मोकी लुक भी दे सकती हैं और मिनिमल लुक भी। इसके आलावा आप कलर्ड लाइनर कलर्ड मस्कारे से लाइनर लगा सकती हैं। यह भी आंखों को एकदम अलग लुक देगा।
  • लिपस्टिकअगर आप अपनी आंखों को थोड़ा बोल्ड लुक दे रही हैं तो ऐसे में होठों को न्यूड रखें। आप चाहे तो लाइट पिंक कलर या पीच कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल