1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मिथ को आउट करने की मिस्बाह ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को बताई ये तरकीब

स्मिथ को आउट करने की मिस्बाह ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को बताई ये तरकीब

 Reported By: IANS
 Published : Nov 19, 2019 08:19 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 08:24 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को आउट करने के लिए गेंद को सही जगह पर या ऑफ स्टंप्स के ऊपर रखना महत्वपूर्ण होगा।

AUS VS PAK- India TV Hindi
स्मिथ को आउट करने की मिस्बाह ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को बताई ये तरकीब Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन| पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को आउट करने के लिए गेंद को सही जगह पर या ऑफ स्टंप्स के ऊपर रखना महत्वपूर्ण होगा। स्मिथ ने इस साल एशेज सीरीज में 774 रन बनाए थे और अब वह पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

क्रिकइंफो ने मिस्बाह के हवाले से लिखा, "जहां तक स्मिथ की बात है तो विश्व के टॉप बल्लेबाजों के लिए एक गेंदबाज को सही जगह पर गेंद रखना होगा। हमारे गेंद इस समय अपनी रणनीतियों को सही से लागू कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि इससे दबाव बनाने में सक्षम होंगे।"

उन्होंने कहा, "यह मायने नहीं रखता है कि एक अच्छा बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहा है। मायने यह रखता है कि आप ज्यादा से ज्यादा गेंद को उस एरिये में रखें, जिससे कि दबाव बनाया जा सके और बल्लेबाज आपको सम्मान दे और फिर आप उन्हें गलती करने के लिए मजबूर करें।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल