WhatsApp New Feature: WhatsApp ने एक नया फीचर रोलआउट किया है और यह Instagram Notes जैसा फीचर आपको लग सकता है। यह असल में WhatsApp के पुराने About स्टेटस को अपडेट करके लाया गया है। यह फीचर कैसे काम करेगा अगर इसकी जानकारी देखें तो आप इसमें एक छोटा सा टेक्स्ट अपडेट या इमोजी शेयर कर सकते हैं और शॉर्ट टेक्स्ट अपडेट के जरिए आपकी वर्तमान स्थिति, मूड या उपलब्धता को दिखाता है। यह अपडेट अब वन-टू-वन चैट्स के ऊपर और आपकी प्रोफाइल पर ज्यादा प्रमुखता से दिखाई देगा। आपके कॉन्टैक्ट्स आपके About स्टेटस पर सीधे टैप करके रिप्लाई कर सकते हैं जिससे चैट शुरू करना आसान हो जाता है।
डिफॉल्ट रूप से यह अपडेट 24 घंटे के बाद अपने आप गायब हो जाएगा जैसा कि Instagram Notes में होता है। हालांकि आप सेटिंग्स में जाकर टाइमर को अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा समय के लिए सेट कर सकते हैं। इसमें आपको प्राइवेसी कंट्रोल का पूरा अधिकार मिलता है यानी आप यह तय कर सकते हैं कि आपका About स्टेटस कौन देखेगा जैसे कि केवल आपके कॉन्टैक्ट्स या आप इसे अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स के माध्यम से लिमिटेड भी कर सकते हैं। जैसे कि यह फीचर उन लोगों के लिए खास है जो WhatsApp Status (फोटो/वीडियो वाली स्टोरी) की जगह एक आसान, टेक्स्ट-आधारित अपडेट देना पसंद करते हैं।
इस तरह आप इस About फीचर का यूज करके अपनी मौजूदा स्थिति या मनपसंद कथन या किसी गाने के बोल या किसी तरह का अपना अपडेट डाल सकते हैं और आपके कॉन्टेक्ट्स को ये सुविधा देते हैं कि वो आपके अबाउट स्टेटस के आधार पर आपसे चैट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें
One Plus 15R के साथ लॉन्च हो सकती है नई वन प्लस वॉच, स्मार्टवॉच सेगमेंट में एंट्री से मचाएगी हलचल
संपादक की पसंद