आपका CIBIL स्कोर दरअसल आपकी CIBIL रिपोर्ट का तीन अंकों का संक्षिप्त आंकड़ा होता है, जो आपकी पूरी क्रेडिट हिस्ट्री का सार प्रस्तुत करता है। यह स्कोर इस बात को दर्शाता है कि आपने पहले लिए गए लोन और क्रेडिट कार्ड की देनदारियों का भुगतान कितनी जिम्मेदारी और समयबद्ध तरीके से किया है।
लोन पूरी तरह चुका दिए जाने के बाद, लेंडर को स्टेटस को 'क्लोज्ड' में अपडेट करना होता है। हालांकि, यह अपडेट कभी-कभी देर से हो सकता है या छूट सकता है, जिससे लोन का स्टेटस एक्टिव हो जाता है।
देश में लाखों ऐसे लोग हैं जिन्होंने कभी बैंक से कर्ज नहीं लिया, इसलिए उनका कोई क्रेडिट इतिहास नहीं है। नतीजा यह होता है कि जब वे पहली बार लोन के लिए आवेदन करते हैं तो सिबिल स्कोर न होने के कारण उन्हें आसानी से मंजूरी नहीं मिलती। अब केंद्र सरकार इस स्थिति को बदलने की तैयारी में है।
अगर आप समय पर भुगतान करें, क्रेडिट का सीमित उपयोग करें और अपनी क्रेडिट रिपोर्ट में मौजूद गलतियों को ठीक करवाएं, तो सिर्फ 30 दिनों में भी क्रेडिट स्कोर में सुधार देखा जा सकता है।
क्रेडिट कार्ड एक पेमेंट कार्ड है जो बैंक द्वारा जारी किया जाता है। इससे आप उधार पर सामान और सेवाएं खरीद सकते हैं या नकद निकाल सकते हैं, जिसे आपको बाद में ब्याज सहित चुकाना होता है।
CIBIL स्कोर जिसे क्रेडिट स्कोर के तौर पर भी जाना जाता है, एक तीन अंकों की संख्या होती है, जो यह बताती है कि आपने अपने पिछले लोन और क्रेडिट कार्ड का भुगतान कितनी ईमानदारी से किया है। इसे 300 से 900 के बीच आंका जाता है।
जब आप क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, तो आपका CIBIL स्कोर आपके कार्ड जारीकर्ता (बैंक, एनबीएफसी आदि) द्वारा देखी जाने वाली सबसे अहम चीजों में से एक होता है। अधिकांश जारीकर्ता मजबूत क्रेडिट इतिहास वाले आवेदकों को प्राथमिकता देते हैं।
बैंक लगातार चेक बाउंस मामलों को लेकर सावधान रहते हैं। सिबिल स्कोर के कमजोर होने से बैंक यह मान लेता है कि आप समय पर EMI चुकाने में असमर्थ हो सकते हैं।
मौजूदा समय में लोन लेने के लिए बेहतर क्रेडिट स्कोर होना जरूरी है। इसके बिना लोन मिलना बहुत मुश्किल है।
पी. कार्तिकेयन ने जुलाई 2020 में एसबीआई द्वारा CBO पद की नौकरी के लिए विज्ञापन जारी किया था। कार्तिकेयन ने विज्ञापन के आधार पर नौकरी के लिए अप्लाई किया था।
किसी के सिबिल स्कोर का आकलन 300 से 900 अंकों के बीच किया जाता है। बैंक इसी के आधार पर कर्ज देने का फैसला करते हैं।
क्रेडिट कार्ड बकाया पेमेंट में भले ही आपको लगे कि आपने अपना पेमेंट एक दिन या एक सप्ताह से चूका है, लेकिन आपकी ब्याज देयता आपके अनुमान से ज्यादा हो सकती है।
सबसे पहले CIBIL से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की एक कॉपी हासिल करें। अपने क्रेडिट कार्ड अकाउंट का डिटेल देने वाले सेक्शन को देखें। स्टेटस अब 'सेटल' के रूप में दिखाई देनी चाहिए।
Credit Score खराब है तो उसे आसानी से ठीक कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कई काम करने होंगे।
भारत में दोपहिया वाहन खरीदने के लिए, आपको 750 या उससे अधिक का क्रेडिट स्कोर बनाए रखना होगा। ऐसे में आपको अपने सिबिल को सुधारने पर फोकस करना चाहिए।
महाराष्ट्र के मुरतिजापुर में एक लड़के की शादी सिर्फ इसलिए कैंसिल हो गई क्योंकि उसका सिबिल स्कोर कम था। शादी कैंसिल होने के बाद इस मामले की चर्चा चारों तरफ होने लगी है।
अगर आपके पास कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है, तो इसका मतलब है कि आप नए हैं। कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं होने का मतलब है कोई हाई/लो क्रेडिट स्कोर नहीं है। यह शुरू में एक अच्छी बात लग सकती है, लेकिन जब किसी भी तरह के लोन लेने का समय आता है, तो इससे परेशानी हो सकती है।
अगर आपके पास कई क्रेडिट कार्ड हैं तो आपको और भी ज्यादा समझदारी दिखाने की जरूरत पड़ती है। यहां हम उन जरूरी बातों के बारे में जानेंगे, जिन्हें ध्यान में रखकर आप कई क्रेडिट कार्ड्स को आसानी से मैनेज कर सकते हैं और आपका क्रेडिट स्कोर भी हमेशा टॉप पर रहेगा।
एक तय अवधि में लिए जाने वाले लोन की संख्या कम से कम रखने की कोशिश करें। सिबिल स्कोर को घटने से बचाने के लिए एक लोन चुकाएं और फिर दूसरा लें। अगर आप एक साथ कई लोन लेते हैं, तो यह दिखाएगा कि आप एक ऐसे चक्र में फंसे हुए हैं जहां आपके पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं।
एक हाई क्रेडिट स्कोर आपको अधिक बार्गेनिंग पावर देता है, यानी आप अपनी मनपसंद डील पाने के लिए मोलभाव कर सकते हैं। आप कम ब्याज दर पर लोन पा सकते हैं।
संपादक की पसंद