इंदौर में दूषित पेयजल से फैली उल्टी-दस्त की महामारी में 15 लोगों की मौत के बाद राहुल गांधी ने BJP सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद इंदौर में प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा।
भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है, जो रात के समय महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता था और फिर उन्हें खुद पहनकर सोता था।
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से डायरिया फैलने से 13 लोगों की मौत और 1300 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को 'सशक्त नारी-समर्थ नारी' संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री निवास पधारी प्रबुद्ध महिलाओं, आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं तथा ड्रोन दीदीयों से आत्मीय चर्चा की।
आगर मालवा जिला कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। एक श्ख्स अपने हाथ में एक मृत तोते का शव लेकर अधिकारियों के सामने पहुंच गया।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिसकर्मी ने तत्परता और समझदारी दिखाते हुए फांसी के फंदे पर लटक चुके युवक की जान बचा ली। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
क्या हो अगर आप सोने जाएं और आपके बिस्तर पर बाघ बैठ दिख जाए। ये बात सोच के ही डर लगता है, लेकिन ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सामने आया है, जहां एक बाघ को बिस्तर पर बैठे देखा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मध्य प्रदेश के सागर के एक युवक ने मुस्लिम धर्म त्याग दिया और बनारस के अस्सी घाट पर विधि-विधान के साथ हिंदू धर्म को अपना लिया। युवक का नाम असद खान था, जो अब बदलकर अथर्व त्यागी हो गया है।
मध्य प्रदेश के बड़े सट्टा किंग आजाद खान के आलीशान होटल को मिट्टी में मिला दिया गया। इससे पहले उसके अवैध फार्म हाउस पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी।
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में चोरों ने एक मंदिर पर ही धावा बोल दिया और बीती रात दान पात्र तोड़ दिए और नकदी लेकर फरार हो गए। ये पूरा घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
एमपी के सागर जिले में एक महिला ने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
मध्य प्रदेश में गरीबों के इलाज के नाम पर घिनौना मजाक हो रहा है। यहां डॉक्टरों ने फर्जी तरीके से हाजिरी लगाई और क्लीनिक से गायब रहे। कोई 500 किलोमीटर दूर से हाजिरी लगाता पाया गया तो कोई दूसरों से हाजिरी लगवाता रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में औद्योगीकरण के मामले में ऐतिहासिक काम या तो नरेंद्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए किया था, या अब मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं।
रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर रेलवे सुरक्षा बल की सूझबूझ एवं साहस से एक महिला यात्री की जान बचाई गई।
रीवा राजनिवास गैंगरेप केस में महंत सीताराम बाबा समेत 5 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने चार आरोपियों को बरी भी कर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को धार मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। स्वामी विवेकानंद शिक्षा धाम फाउंडेशन के साथ अनुबंध के तहत 25 एकड़ भूमि पर 260 करोड़ रूपए की लागत से धार का मेडिकल कॉलेज तैयार किया जाएगा।
मध्य प्रदेश में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के जारी होने के बाद जो आंकड़ा सामने आया है, वह चौंकाने वाला है। मध्य प्रदेश में 42 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम मतदाता सूची से कटे हैं।
मध्य प्रदेश के खंडवा में लव मैरिज में धोखा मिलने के बाद एक युवक ने जान देने के लिए तमाम तरीके अपनाए। हालत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा।
ग्वालियर में एक शख्स ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को अनबन के दौरान गोली मार दी। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक नाबालिग युवक रील बनाने के लिए मालगाड़ी पर चढ़ गया और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़