बिहार विधानसभा चुनावों से पहले तेजस्वी यादव मुश्किल में फंस सकते हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। उनसे 2 वोटर आई कार्ड के संबंध में जवाब मांगा गया है।
राजद विधायक भाई वीरेंद्र की एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है, जिसमें वह पंचायत सचिव को धमकी देते दिख रहे हैं। इसे भाजपा ने दलितों का अपमान बताते हुए एक पोस्टर शेयर किया है।
तेज प्रताप यादव RJD के खिलाफ अटैकिंग मोड में आ गए हैं और उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके पूछा है कि क्या पार्टी विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी? बता दें कि आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें विधायक, सचिव को धमकाते हुए दिख रहे थे।
बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच राज्य में भाजपा ने सोशल मीडिया हैंडल से लालू यादव पर निशाना साधा है। पार्टी ने एक पोस्ट में औरंगजेब और दारा शिकोह का उदाहरण दिया है।
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया से परिवार के सदस्यों और पार्टी के आधिकारिक हैंडल को अनफॉलो कर दिया है। तेज प्रताप ने पार्टी से भी दूरी बना ली है।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दावा किया है कि उनके बेटे तेजस्वी यादव की जान को खतरा है और उन्हें 4 बार मारने की कोशिश की गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की बात कही है। इसपर चुनाव आयोग ने बयान देते हुए कहा है कि क्या चुनाव बहिष्कार के डर से चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाए।
आज SIR के विरोध में जब महागठबंधन के नेता काले कपड़े पहन विधानसभा पहुंचे थे, तो वहीं तेज प्रताप यादव सफेद कुर्ता पहने नजर आए। इसे लेकर उन्होंने कहा कि शनिचरा ग्रह है हम पर।
बिहार विधानसभा में मानसून सत्र का पहला दिन ही हंगामे की भेंट चढ़ गया है। विपक्षी दलों के विधायकों ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामा किया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने इंडिया टीवी को बताया कि चूंकि पार्टी की तरफ से तेज प्रताप यादव को निकाले जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई है इसलिए सीट अरेंजमेंट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बिहार की राजनीति में जाति का बोलबाला हमेशा से रहा है। ऐसे में बिहार में कौन सा वर्ग किसके साथ है और राजनीतिक दलों का समीकरण क्या है? आइए समझते हैं ये पूरा गणित।
इस बैठक में विधानसभा चुनावों में सीटों के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आवास पर हुई यह बैठक लगभग छह घंटे तक चली।
बिहार में वोटर लिस्ट सत्यापन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। बता दें कि विपक्ष ने प्रक्रिया पर रोक की मांग की है, जबकि चुनाव आयोग इसे जरूरी बता रहा है। इस केस का फैसला पूरे देश की वोटर लिस्ट पर असर डाल सकता है।
तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। यह घटना उस वक्त हुई, जब वो नवादा से एक कार्यक्रम में शामिल होकर पटना लौट रहे थे।
बिहार में विपक्षी नेताओं पर इन दिनों सर का डर है...SIR यानी स्पेशल इंटेन्सिव रिवीज़न..इलेक्शन कमीशन ने वोटर्स की ऑथेन्टिसिटी जानने के लिए आजकल बिहार में स्पेशल ड्राइव चला रखी है..लेकिन विपक्ष का आरोप है कि मोदी सरकार इलेक्शन कमीशन की आड़ में अपने विरोधियों के वोट काट रही है..
चुनाव आयोग के वोटर वेरिफिकेशन के विरोध महागठबंधन ने आज बिहार बंद किया। इसी दौरान में शेखपुरा में राजद विधायक विजय सम्राट के साथ ऐसा वाकया हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बिहार चुनाव 2025 में AIMIM सीमांचल में एक बार फिर सियासी असर दिखा सकती है। अगर वह महागठबंधन में शामिल नहीं होती, तो मुस्लिम वोटों का बंटवारा हो सकता है जिससे NDA को फायदा पहुंच सकता है।
AIMIM ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें पार्टी को महागठबंधन में शामिल करने का अनुरोध किया गया है। यह चिट्ठी AIMIM की बिहार ईकाई के अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने लिखी है।
बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर सभी पार्टियां पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी हैं। इस बीच, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मुखिया जीतन राम मांझी ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बात की है।
वक्फ कानून के खिलाफ विपक्षी दलों के बयान पर जेपीसी कमेटी के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कांग्रेस-राजद-ओवैसी पर जमकर हमला बोला है।
संपादक की पसंद